homevideos
लजीज है छत्तीसगढ़ी की ये गजब हरी डिश, 7 मिनट में तैयार देसी सुपरफूड रेसिपी
Chhattisgarhi barre bhaji recipe : छत्तीसगढ़ की देसी रसोई में बर्रे भाजी और मटर की सब्जी खास पहचान रखती है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है. इसे बनाने के लिए बर्रे भाजी और मटर को अच्छी तरह साफ किया जाता है. कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा, लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है, फिर मटर और भाजी डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. अंत में नमक और टमाटर मिलाकर सब्जी तैयार होती है. 5–7 मिनट में बनने वाली यह सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.


