Sun. Feb 8th, 2026

Up:क्रिकेट खेल रहे 13 साल के बच्चे की माैत, चिकित्सकों ने बताया दिल का दाैरा; परिवार में मचा कोहराम – 13 Year Old Boy Died Of Heart Attack While Playing Cricket In Mainpuri


मैनपुरी में घर के पास ही मैदान में क्रिकेट खेल रहा 13 साल का बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आननफानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।

Trending Videos

घटना थाना बिछवा क्षेत्र के गांव सहारा में रविवार सुबह हुई। सोमेन का 13 वर्षीय पुत्र समर क्रिकेट बैट लेकर घर के पास मैदान में साथियों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक उसके हाथों से क्रिकेट बैट छूट गया। अचेत अवस्था में परिजन समर को जिला जिला अस्पताल लेकर आए, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रुकने से 13 साल के समर की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *