Last Updated:
Viral Love Story: सालों का प्यार, साथ मरने-जीने की कस्में एक पल में खत्म हो जाती हैं, जब समाज रूपी दीवार आड़े आ जाती है. इस बॉडीबिल्डर लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. अपनी प्रेमिका की शादी की खरीदारी को वीडियो कॉल पर देखता रहा. साड़ी, कार्ड और गहने देख मुस्कुराता रहा, मगर अंदर ही अंदर टूटता गया और कुछ ऐसा कर गया कि सभी लोगों की आंखें भर आईं.

बेंगलुरु के इस लव स्टोरी का अंत सबको रुला गया. (सांकेतिक तस्वीर)
प्यार में मिले धोखे और दिल टूटने का दर्द इंसान को किस हद तक ले जा सकता है, वो इसकी एक दिल दहला देने वाली बानगी बेंगलुरु में देखने को मिली है. जिस शरीर को जिम में पसीना बहाकर लोहे जैसा मजबूत बनाया था, वह एक टूटे हुए दिल का बोझ नहीं सह सका. 26 साल के एक होनहार बॉडीबिल्डर और जिम ट्रेनर, किरण ने अपनी जान दे दी. वजह बेहद भावुक कर देने वाली है- उसकी प्रेमिका ने उसे अपनी शादी का कार्ड और वो साड़ी दिखाई, जो वो किसी और के लिए पहनने वाली थी.
3 साल का रिश्ता और वो आखिरी मुलाकात
किरण पिछले तीन सालों से एक लड़की के साथ रिश्ते में था. दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे किए थे. शनिवार को किरण अपनी प्रेमिका से मिलने गया, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी शाम होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका ने उसे बताया कि उसकी सगाई किसी और से तय हो गई है. इतना ही नहीं, उसने किरण को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र (Wedding Invite) और वो ‘शादी की साड़ी’ भी दिखाई.
लोहे सा जिस्म, लेकिन कांच सा दिल
अपनी महबूबा के हाथों में किसी और के नाम की मेहंदी और शादी का कार्ड देख किरण अंदर तक टूट गया. वह महालक्ष्मी लेआउट स्थित अपने घर लौटा, लेकिन उसकी रूह वहीं मर चुकी थी. उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिवार वालों को घबराहट हुई. दरवाजा तोड़ा गया, तो सामने का मंजर देख पैरों तले जमीन खिसक गई. वो जिम ट्रेनर, जो दूसरों को फिट रहने की ट्रेनिंग देता था, अब फांसी के फंदे पर झूल रहा था.
सुसाइड नोट में लिखा दर्द
किरण अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया है, जो अब पुलिस के पास है. इसमें उसने अपने इस खौफनाक कदम के लिए अपनी प्रेमिका और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया.
(डिस्क्लेमर: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है. अगर आप या आपका कोई अपना मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया मदद लें.)
हेल्पलाइन नंबर:-
- आसरा (मुंबई): 022-27546669
- स्नेहा (चेन्नई): 044-24640050
- सुमैत्री (दिल्ली): 011-23389090
- कूज (गोवा): 0832-2252525
- जीवन (जमशेदपुर): 065-76453841
- प्रतीक्षा (कोच्चि): 048-42448830
- मैत्री (कोच्चि): 0484-2540530
- रोशनी (हैदराबाद): 040-66202000
- लाइफलाइन (कोलकाता): 033-64643267
About the Author

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

