Last Updated:
Japan PM Sanae Takaichi: सनाए ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद में दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतकर 1986 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एशिया में शक्ति संतुलन का एक बहुत बड़ा शिफ्ट है. ताकाइची की यह प्रचंड जीत साफ संकेत है कि टोक्यो अब चीन की दादागिरी सहने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

हिंद-प्रशांत और साउथ चाइना सी में चीन अपनी विस्तारवादी नीति को आगे बढ़ा रहा है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. जापान की राजनीति में सनाए ताकाइची की जीत को सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एशिया की जियोपॉलिटिक्स में बड़ा शिफ्ट माना जा रहा है. ताकाइची खुलकर चीन विरोधी, हिंद-प्रशांत रणनीति की समर्थक और भारत को रणनीतिक साझेदार मानने वाली नेता हैं. उनकी जीत के साथ ही साफ संकेत है कि टोक्यो अब बीजिंग के दबाव में झुकने के मूड में नहीं है. भारत के लिए यह जीत किसी रणनीतिक बोनस से कम नहीं. चीन की आक्रामकता – चाहे वह LAC हो, ताइवान हो या साउथ चाइना सी – के खिलाफ भारत को अब जापान के रूप में एक और मजबूत फ्रंटलाइन सहयोगी मिल गया है. क्वाड (QUAD) को नई धार मिलेगी और इंडो-पैसिफिक में चीन की घेराबंदी और सख्त होगी.
जापानी मीडिया के मुताबिक, रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नीत गठबंधन ने संसद में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की है. ताकाइची ने सरकारी टेलीविजन नेटवर्क एनएचके को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ऐतिहासिक जीत के बाद अब वह अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं.
एलडीपी की सबसे बड़ी जीत
एनएचके ने वोट काउंटिंग के नतीजों का हवाला देते हुए बताया कि रविवार देर रात तक ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने अकेले 316 सीटें हासिल कर ली थीं, जिससे उसे संसद के 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत मिल गया है. निम्न सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 261 सीट है. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का गठन 1955 में हुआ था और अबतक की यह उसकी सबसे बड़ी जीत है. पार्टी ने 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गई 300 सीट के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.
पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को दी बधाई
नप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा के चुनाव में उनकी ‘ऐतिहासिक जीत’ पर बधाई दी. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सनाए ताकाइची प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई.” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.”
ताकाइची जापान की पहली महिला पीएम हैं
ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं. साथ ही वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं. अत्यंत रूढ़िवादी ताकाइची अक्टूबर 2025 में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने सिर्फ ‘काम’ करने का संकल्प लिया. उन्हें मजाकिया और सख्त मिजाज का माना जाता है, जिससे युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

