Last Updated:
JEE Main 2025 Session 1 Results LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा खत्म हो चुकी है और अब सबकी नजरें NTA पर टिकी हैं. प्रोविजनल आंसर की के बाद ऑब्जेक्शन का समय खत्म हो गया है. अब फाइनल आंसर की आज यानी 11 फरवर…और पढ़ें

jee main, JEE Main Exam, jee main result, jeemain.nta.nic.in: कब आएगा जेईई मेन का रिजल्ट?
JEE Main 2025 Session 1 Results LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. NTA आज या कल तक फाइनल आंसर की जारी कर सकता है और रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक आ सकता है. 21 से 29 जनवरी तक चली इस परीक्षा में 13.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. प्रोविजनल की के बाद ऑब्जेक्शन का समय खत्म हो चुका है अब फाइनल की के साथ NTA परसेंटाइल रिजल्ट तैयार करेगा. जनरल कैटेगरी में 90-100 मार्क्स (लगभग 93-95 परसेंटाइल) से JEE Advanced क्वालीफाई करने की उम्मीद है. टॉप 2.5 लाख छात्र ही आगे बढ़ पाएंगे. सेशन 2 (2 से 9 अप्रैल) में स्कोर सुधारने का आखिरी मौका भी है. NITs, IIITs, GFTIs और JEE Advanced के लिए ये रिजल्ट बहुत अहम है. लाइव अपडेट्स में जानिए फाइनल की कब आएगी, रिजल्ट कैसे निकलेगा, कटऑफ क्या रह सकता है और अभी क्या करें?
February 11, 202608:51 IST
JEE Main 2025 Results LIVE: फाइनल आंसर की कब आएगी और चैलेंज प्रोसेस खत्म?
JEE Main 2025 Results LIVE: प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था. हर सवाल पर आपत्ति के लिए 200 रुपये फीस लगानी पड़ती थी. अब सारी आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा. फाइनल आंसर की आने के बाद चैलेंज प्रोसेस पूरी तरह बंद हो जाएगा. फाइनल की ही सबसे अंतिम और बाइंडिंग मानी जाएगी.
February 11, 202608:49 IST
JEE Main 2025 Results LIVE: परीक्षा कब-कब हुई थी?
JEE Main 2025 Results LIVE: JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक चली. पेपर 1 (B.E./B.Tech) के लिए कुल 10 शिफ्ट्स थे. पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) की परीक्षा 29 जनवरी को हुई. इस बार करीब 13.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए.

