Wed. Feb 11th, 2026

Sa Vs Afg Live Score:12 पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, कप्तान मार्करम आउट, फारूकी को मिली सफलता – Sa Vs Afg Live Score: Icc T20 World Cup South Africa Vs Afghanistan Today Match Scorecard And Result


11:11 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: द. अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरे ओवर में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। फजलहक फारूकी ने कप्तान एडेन मार्करम को नबी के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंद में पांच रन बना सके। फिलहाल रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं।

10:52 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
  • अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।

10:50 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राशिद ने कहा कि उनके गेंदबाज द. अफ्रीका को कम से कम स्कोर पर समेटना चाहेंगे। 

10:50 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: द. अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से

अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद अफगानिस्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाला टी20 विश्व कप का मैच करो या मरो जैसा होगा क्योंकि प्रत्येक ग्रुप से केवल दो टीम ही सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में शीर्ष पर काबिज है और बाकी टीमों से काफी आगे है। कनाडा पर 57 रन की जीत ने न सिर्फ उसे दो अंक मिले बल्कि इसने उसके नेट रन रेट को 2.850 तक पहुंचा दिया है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड (1.162) से पांच विकेट से हारने के कारण अफगानिस्तान -1.162 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखने के लिए न केवल मैच जीतना होगा बल्कि अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा।

इस तरह की परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। अफगानिस्तान की टीम कभी हार नहीं मानने का जज्बा रखती है और दक्षिण अफ्रीका इससे अच्छी तरह से वाकिफ होगा। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों की मौजूदगी के कारण यह ‘ग्रुप आफ डेथ’ बन गया है।

10:49 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: नूर को मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने गुलबदीन नायब की 35 गेंदों में खेली गई 63 रन की पारी और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चेपॉक में टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव रखने वाले नूर अहमद को टीम से बाहर रखने का फैसला अफगानिस्तान के लिए नुकसानदायक साबित हुआ क्योंकि उनकी जगह तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया था जो अपनी रणनीति पर अमल करने में नाकाम साबित हुए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज कीवी टीम पर दबाव बनाने में विफल रहे और यहां तक कि उसके कप्तान राशिद का भी दिन खराब रहा, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 36 रन दिए और एक विकेट लिया।

10:48 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: मुजीब उर रहमान की अच्छी गेंदबाजी

गेंदबाजी में अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान का प्रदर्शन एकमात्र सकारात्मक पहलू था, जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की टीम अब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में अपने खेल में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। राशिद का आईपीएल में यहां खेलने का अनुभव अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिसे वापसी करने और अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए जीत की जरूरत है।

दक्षिण अफ्रीका का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उसने अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेले गए तीनों मैच जीते हैं। उसने अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप में 2024 में नौ विकेट से, 2016 में 37 रन से और 2010 में 59 रन से हराया था।

10:48 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: आत्मविश्वास से भरी होगी द. अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका की टीम कनाडा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद इस मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से भरी होगी। कप्तान एडन मार्क्रम (59) ने तेज अर्धशतक लगाकर आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया। उसके अन्य खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण रन बनाकर इस एकतरफा मैच में दक्षिण अफ्रीका को 200 रन के पार पहुंचाया। कनाडा के खिलाफ महज छह रन बनाकर आउट होने के बाद युवा डेवाल्ड ब्रेविस पर सबकी नजरें होंगी। ब्रेविस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। पिछले 14 मैचों में उनका उच्चतम स्कोर 31 रन रहा है।

10:44 AM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: 12 पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, कप्तान मार्करम आउट, फारूकी को मिली सफलता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप 2026 के 13वें मैच में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *