Thu. Feb 12th, 2026

निर्मला सीतारमण ने सुनाई कहानी – News18 हिंदी


होमवीडियोदेश

‘कांग्रेस ने WTO के सामने किया सरेंडर: निर्मला सीतारमण ने सुनाई कहानी

X

title=

‘कांग्रेस ने WTO के सामने किया सरेंडर: निर्मला सीतारमण ने सुनाई कहानी

 

arw img

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के शासनकाल के दौरान लिए गए अंतरराष्ट्रीय निर्णयों पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सामने घुटने टेक दिए और देश के गरीबों व किसानों के हितों का सौदा किया. सीतारमण ने विशेष रूप से 2013 के बाली समझौते का उल्लेख करते हुए कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि उस समय सरकार ने जिन दो मुख्य स्तंभों पर हस्ताक्षर किए थे, वे भारत के लिए नुकसानदेह साबित हुए. वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा भारत के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे, जबकि कांग्रेस का इतिहास अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समर्पण करने का रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार किसानों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *