Thu. Feb 12th, 2026

मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में बदमाश अमजद ढेर, कार्बाइन-पिस्टल बरामद, दारोगा और सिपाही घायल; जानिए क्राइम कुंडली – Muzaffarnagar encounter Amjad killed carbine and pistol recovered inspector constable injured know crime record lclam


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली पुलिस ने विज्ञान रोड के जंगल में देर रात मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमजद को मार गिराया. पुलिस को मुखबिर से बदमाश के क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई. जवाबी फायरिंग में अमजद गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस दौरान बदमाश की गोलियों से सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक भी घायल हुए, जिनका इलाज जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम कार्बाइन, पिस्टल और लूटा हुआ सामान बरामद किया है.

अंधाधुंध फायरिंग से दहला जंगल

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधा हमला किया था. फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि एसपीआरए की गाड़ी के शीशे टूट गए और बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं. 

बुढाना, शाहपुर और तितावी थाने की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. घायल बदमाश अमजद को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी बुढाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल पुलिसकर्मियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

5 राज्यों में फैला था जुर्म का जाल

मारे गए बदमाश अमजद का अपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक था. उस पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में लूट, हत्या, डकैती और अपहरण जैसे लगभग 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे. अकेले 17 से 18 मामले सिर्फ लूट के थे. वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस की रडार पर था. उसकी पहचान होने के बाद अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक 9 एमएम की आधुनिक कार्बाइन, एक पिस्टल, बड़ी तादाद में जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. हथियारों के अलावा बदमाश के पास से हाल ही में लूटी गई ज्वेलरी, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन भी मिले हैं. एसएसपी ने बताया कि यह बदमाश अंतरराज्यीय गैंग का हिस्सा था और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. पुलिस अब उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *