Thu. Feb 12th, 2026

पत्नी के साथ पंखे से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, मेड ने किया खुलासा – Retired Sub Inspector with wife Double suicide case in meerut lcltm


उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर अलग-अलग फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया. घर में मेड काम करने पहुंची तो सबको इसकी जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि गृह क्लेश और डिप्रेशन के चलते दंपति ने आत्महत्या कर ली.

मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम सेक्टर 4 का है जहां पुलिस से रिटायर्ड दरोगा 68 साल के लल्लू सिंह अपनी 60 साल की पत्नी संतोष के साथ एक मकान में रहते थे. घर में काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि वह बुधवार सुबह रोज की तरह काम करने पहुंची तो घर के सभी दरवाजे खुले थे जैसे ही अंदर घुसी तो देखा पंखे पर दोनों लटके हुए हैं.बाहर आकर उसने सभी आसपास के लोगों को बताया.

लल्लू सिंह की आखिरी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में रही और वह 2020 में रिटायर हुए थी . बताया जा रहा है कि अपनी नौकरी के दौरान उन्होंने मेरठ में मकान बनाया और अपनी पत्नी के साथ यहां आकर रहने लगे. दरोगा लल्लू सिंह का बेटा संदीप मेरठ के गंगा धाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है. माता-पिता की मौत के बाद पूरा परिवार दुख में है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है लल्लू सिंह मूल रूप से हापुड़ जिले के रहने वाले थे. पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी है . डिप्रेशन के चलते भी सुसाइड की चर्चा की जा रही है.

वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना गंगानगर में एक बहुत दुखद सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस परिवार के रिटायर्ड दरोगा लल्लू सिंह जी और उनकी पत्नी द्वारा दुखद परिस्थिति में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई है. इसमें मेरठ पुलिस द्वारा उनके परिजनों को जो भी मदद है वह दी जा रही है. जो भी परिवार की मदद है वह कराई जाएगी .मेरठ पुलिस परिवार से लगातार टच में है.

 

 

 

 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *