Thu. Feb 12th, 2026

Up:आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत; एक परिवार सहित जा रहे थे शादी में, दूसरा ड्यूटी – Two Bike Riders Died In Collision In Khurja



यूपी के खुर्जा स्थित झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चालकों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन जटिया अस्पताल पहुंच गए।




Trending Videos

Two bike riders died in collision in Khurja

मृतक जितेंद्र और भागेश्वर
– फोटो : अमर उजाला


सनैता भाईपुर गांव निवासी प्रताप ने बताया कि उनके बड़े भाई जितेंद्र (42) खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। गुरुवार सुबह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर पॉटरी फैक्टरी जा रहे थे। जब वह खुर्जा झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।


Two bike riders died in collision in Khurja

मातम बनाते परिजन
– फोटो : अमर उजाला


दूसरी बाइक पर छतारी क्षेत्र के मोहम्मपुर खुर्द गांव निवासी भागेश्वर (54) अपनी पत्नी उर्मीला और दस साल के बच्चे माधव के साथ थे। हादसे में जितेंद्र और भागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र और भागेश्वर को मृत घोषित कर दिया।


Two bike riders died in collision in Khurja

अस्पताल में मौजूद परिजन
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने इसके बाद दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अस्पताल में भागेश्वर की मौत की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी उर्मिला और मासूम बच्चा माधव बिलख कर रोने लगे। उनको देख अस्पताल में मौजूद तीमारदार भी भावुक हो गए। स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों ने उर्मिला व बच्चे माधव को शांत किया और ढांढस बांधा। धीरे-धीर अस्पताल में परिजन व ग्रामीण जमा होने लगे। दोनों मृतकों के परिवार के लोग अस्पताल में आ गए।


Two bike riders died in collision in Khurja

गमगीन परिजन
– फोटो : अमर उजाला


साले की शादी में जा रहे थे भागेश्वर 

छतारी के मोहम्मदुपुर खुर्द गांव निवासी भागेश्वर के भाई लाला ने बताया कि वह गुरुवार सुबह कांवड़ लेने के लिए रवाना हो गए थे। शाम को जेवर के रबुपुरा गांव में उनकी पत्नी व भाभी के भाई अर्जुन की शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई भागेश्वर, भाभी उर्मिला व भतीजा माधव बाइक से जा रहे थे। भागेश्वर मेहनत मजदूरी कर परिवार पालन पोषण करते थे, जिनके चार बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी आसी, बेटा मुकुल, बेटी लकी और बेटा माधव है।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *