Thu. Feb 12th, 2026

निजी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही, छात्र भुगत रहे खाम‍ियाजा



मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से निजी स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. भीकनगांव स्थित श्री गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म तो भरवा लिए, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल में परीक्षा फीस समय पर जमा नहीं कराई. इसका खामियाजा 23 छात्रों को भुगतना पड़ा. बताया गया कि 12वीं के 10 छात्र अंग्रेजी का पहला पेपर नहीं दे सके. परीक्षा से ठीक एक दिन पहले छात्रों को जानकारी मिली कि उनकी फीस जमा नहीं हुई है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *