Fri. Feb 13th, 2026

Us:ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- डील नहीं तो भुगतने होंगे दर्दनाक नतीजे; अप्रैल में करेंगे चीन का दौरा – Us President Donald Trump Says Make A Deal Otherwise Be Very Traumatic Comment On Choina Visit Also


अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साथ दो बड़े अंतरराष्ट्रीय संकेत दिए हैं। एक तरफ उन्होंने ईरान को परमाणु समझौते पर चेतावनी दी है, तो दूसरी ओर चीन के साथ रिश्तों को मजबूत बताया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जरूरी है, वरना हालात बहुत खराब हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी हालिया बैठक को सकारात्मक बताया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाकात की भी जानकारी दी।

ईरान को डील का सीधा संदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौता करना चाहता है, ताकि टकराव की स्थिति न बने। उन्होंने साफ कहा कि अगर डील नहीं हुई तो हालात बहुत दर्दनाक हो सकते हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह तनाव नहीं चाहते, लेकिन बिना समझौते के स्थिति अलग दिशा में जा सकती है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- चिनाब के पानी को लेकर तरस रहा पाकिस्तान! भारत की इस परियोजना को लेकर लिखा पत्र; जानिए सबकुछ

नेतन्याहू संग बैठक का जिक्र

ट्रंप ने बताया कि उनकी इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हाल ही में अच्छी बैठक हुई। उन्होंने इसे बहुत उपयोगी बातचीत बताया। माना जा रहा है कि इस बैठक में ईरान, क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। ट्रंप के बयान से संकेत मिला कि इस्राइल और अमेरिका इस मुद्दे पर करीबी तालमेल में हैं।

चीन दौरे का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वह अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने जाएंगे। उन्होंने बताया कि शी जिनपिंग भी इस साल बाद में अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने कहा कि इस समय अमेरिका और चीन के संबंध अच्छे हैं और वह इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार बातचीत चल रही है।

ये भी पढ़ें- कैरिबियाई सागर में अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों की टक्कर, हादसे में कई नाविक घायल

दो मोर्चों पर कूटनीतिक संतुलन

ट्रंप के ताजा बयानों से साफ है कि अमेरिका एक तरफ ईरान पर दबाव बनाए रखना चाहता है और दूसरी तरफ चीन के साथ रिश्तों को स्थिर रखना चाहता है। एक ओर सख्त चेतावनी की भाषा है, दूसरी ओर संवाद और मुलाकात का रास्ता खुला रखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में अमेरिका की विदेश नीति में दबाव और बातचीत दोनों साथ-साथ चलेंगे।

अन्य वीडियो-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *