Superfast Lunch And Breakfast Ideas: सुबह आंख खुलते ही महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि आखिर आज बच्चों को लंच में क्या दिया जाए और उन्हें नाश्ते में क्या खिलाया जाए. हर रोज वो कुछ ऐसा देना चाहती हैं, जो बच्चों को पसंद आए और वो अपना टिफिन पूरा खत्म करके ही घर लाएं. ये काम सुनने में बेशक आसान लग रहा हो, लेकिन ये करने में महिलाओं का सिर चकरा जाता है. क्योंकि कभी बच्चे नखरे करते हैं, कभी हेल्दी खाने से मन नहीं लगता, और ऊपर से समय भी कम होता है. ऐसे में ‘आज लंच में क्या दें’ और उन्हें नाश्ते में क्या खिलाएं ये सवाल सच में बड़ा सिरदर्द लग सकता है.
लेकिन परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए 5 ऐसी आसान और स्वादिष्ट चीजों की लिस्ट तैयार की है, जो आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये बच्चे शौक से खाएंगे और आप भी जल्दी तैयार हो जाएंगे.
1. इंस्टेंट डोसा
इंग्रेडिएंट्स: चावल, उड़द दाल, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, नमक
इंस्टेंट डोसा बनाने के लिए रात भर चावल और दाल को भिगो दें. सुबह इसमें अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर पीस लें. नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अब तवे पर इसे फैलाकर सेकें और मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें.
2. चीज़ पराठा
इंग्रेडिएंट्स: गेहूं की रोटी, कद्दूकस किया हुआ चीज़, कटी सब्जियां, कैचअप, नमक
चीज़ पराठा बनाने के लिए आपको एक पहले से सिकी हुई रोटी की जरूरत पड़ेगी. इस पर पहले चीज़, कैचअप और सब्जियां डालें. ऊपर से थोड़ा और चीज़ डालकर रोटी आधी मोड़ दें. अब तवे पर दोनों तरफ सेंक लें.
3. ब्रेड वेज सैंडविच
इंग्रेडिएंट्स: ब्रेड, कॉर्न, शिमला मिर्च, प्याज, चीज़, मेयोनीज़, नमक
इसे बनाने के लिए आपको दो ब्रेड स्लाइस लेनी है. फिर उसमें सब्जियां, चीज़ और मेयोनीज़ डालकर सैंडविच बनाना है. इसे 2–3 मिनट तक तवे या सैंडविच मेकर में सेकें.
4. टमाटर सूप
इंग्रेडिएंट्स: टमाटर, पत्ती गोभी, शिमला मिर्च, प्याज, नमक, काली मिर्च
टमाटर को पानी के साथ उबालकर पीस लें. इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर 5–7 मिनट तक पकाएं. गरमागरम सूप बच्चों को बहुत पसंद आता है. साथ ही ये विटामिंस से भरपूर भी होता है.
5. बनाना मिल्क शेक (केले का मिल्क शेक)
इंग्रेडिएंट्स: पका केला, दूध
इसे बनाने के लिए आपको केला काटकर दूध के साथ मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करना है. इसे गिलास में सर्व करें. ये हेल्दी, फुल एनर्जी देने वाला और नाश्ते के साथ बच्चों को पिलाने के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है.
—- समाप्त —-

