Sat. Feb 14th, 2026

प्लेन में बम है… फ्लाइट के टॉयलेट में मिला धमकी वाला खत, कोलकाता में मच गई अफरा-तफरी


होमताजा खबरदेश

प्लेन में बम है…फ्लाइट के टॉयलेट में मिला धमकी वाला खत, यात्रियों में हड़कंप

Last Updated:

कोलकाता एयरपोर्ट पर आज यानी शनिवार को हड़कंप मच गया. इंडिगो की फ्लाइट में एक नोट मिला. उस धमकी भरे नोट में लिखा था, प्लेन में बम है. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में विमान से यात्रियों को नीचे उतारा गया. कोलकाता एयरपोर्ट पर ही विमान को चेक किया जा रहा है.

प्लेन में बम है...फ्लाइट के टॉयलेट में मिला धमकी वाला खत, यात्रियों में हड़कंपZoom

: कोलकाता एयरपोर्ट पर कोलकाता-शिलांग फ़्लाइट में बम की अफवाह की खबर मिली.

कोलकाता से शिलॉन्ग जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में एक धमकी भरा नोट मिला. कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही एक फ्लाइट के टॉयलेट में एक कागज का टुकड़ा मिला. उसमें साफ लिखा था- प्लेन में बम है. ये धमकी वाला नोट मिलते ही पूरा एयरपोर्ट हिल गया. पैसेंजर्स में दहशत फैल गई, और सिक्योरिटी एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं. फ्लाइट को तुरंत कोलकाता एयरपोर्ट पर ही खाली करा लिया गया. विमान को अलग बे में खड़ा कर चेकिंग शुरू हो गई. अभी तक कोई बम नहीं मिला है, लेकिन इस घटना से यात्रियों में हड़कंप है.

दरअसल, यह घटना आज यानी शनिवार सुबह की है. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-567 कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए उड़ान भरने वाली थी. बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही थी, तभी एक क्रू मेंबर ने विमान के टॉयलेट में एक छोटा सा कागज देखा. उस पर हाथ से अंग्रेजी में लिखा था- There is a bomb on the plane यानी प्लेन में बम है. इसके बाद क्रू मेंबर के होश उड़ गए. क्रू मेंबर ने तुरंत कैप्टन को सूचना दी और एयरपोर्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया गया. कुछ ही मिनटों में सायरन बजने लगे.

इसके बाद प्लेन को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और डॉग स्क्वायड ने छानबीन शुरू कर दी. विमान में बैठे सभी पैसेंजर्स को प्लेन से बाहर निकाल लिया गया. विमान के हर कोने-टॉयलेट, सीट्स, कैबिनेट और कार्गो होल्ड-की बारीकी से तलाशी ली गई. हालांकि, अभी तक किसी बम के मिलने की सूचना नहीं है. बम की धमकी के बाद सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं. पैसेंजर्स को सुरक्षित एक तरफ रखा गया है और अभी जांच जारी है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *