दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है. पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह वारदात गैंगवार का नतीजा हो सकती है.
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने साहिल को गोली मारी, जो सीधे जानलेवा साबित हुई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हमले के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. उसका नाम गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान में जुटी है.
—- समाप्त —-

