Sun. Feb 15th, 2026

वेस्टइंडीज टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम


होमखेलक्रिकेट

वेस्टइंडीज टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम

Last Updated:

wi beat nepal: अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर की बड़ी साझेदारी ने कैरेबियन टीम को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दिला दी. जीत की हैट्रिक के साथ वेस्टइंडीज सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई.

वेस्टइंडीज टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीमZoom

वेस्टइंडीज की लगातार तीसरी जीत, सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

नई दिल्ली.  अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की धारदार गेंदबाजी और कप्तान शाई होप और फॉर्म में चल रहे शिमरॉन हेटमायर की आतिशी साझेदारी की बदौलत वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत हासिल की और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे. वानखेड़ें में खेले गए मैच में नेपाल किसी भी वक्त मैच में वापस आता नजर नहीं आया और मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा.

पहले बल्लेबाजी करते हुए  नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही और वो  11 ओवर तक सिर्फ 46 रन बनाए और इस दौरान पांच विकेट गंवा दिए. बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए. नेपाल के लिए मुश्किलें पहले ही ओवर में शुरू हो गईं जब कुशल भुर्तेल (1) को अकील हुसैन ने आउट किया. कप्तान रोहित पौडेल (5) भी अपनी गलती से फोर्ड की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. सबसे खराब शॉट आरिफ शेख ने खेला, जिन्होंने होल्डर की लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर फाइन लेग पर कैच दिया. छठे ओवर के बाद नेपाल का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन था, जो इस टी20 विश्व कप में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है.

होल्डर की शानदार गेंदबाजी 

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल को आठ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया. नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. सोमपाल कामी ने 15 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए. मैथ्यू फोर्ड ने चार ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया. होल्डर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ दि मैच चुना गया. जैसन होल्डर ने अपने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए.

हेटमायर और होप का हल्लाबोल 

वेस्टइंडीज ने प्रत्येक विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां नेपाल को टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में नौ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की. वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में 15.2 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया.  वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने 44 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं. शिमरोन हेटमायर ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाए. ये वेस्टइंडीज की इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत थी जिसके साथ वो सुपर 8 में जगह पक्की करने में कामयाब रहे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *