Mon. Feb 16th, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 Feb:इन चार राशि वालों को योजनाओं में मिलेगी कामयाबी और आर्थिक लाभ के योग – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 16 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen



Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज सप्ताह का पहला दिन है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है फिर इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में होगा। सोमवार का दिन कई राशि वालों के लिए एक नई उम्मीद और नए संकेत लेकर आ रहा है। आज कुछ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे कार्यों में प्रगति होगी। वहीं कुछ राशि वालों की आय में वृद्धि होगी तो कुछ के खर्चे बढ़ सकते हैं। आज के दिन किसी को प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी तो कुछ राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। जानते हैं आज का राशिफल।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!




Trending Videos

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 16 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मेष राशि

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपकी इनकम अधिक रहने से आपको उसकी टेंशन नहीं होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपके रहन सहन के स्तर में भी बदलाव लाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। बिजनेस भी पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

 


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 16 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 16 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि गिरावट चल रही थी, तो उसको लेकर आपको सतर्कता बनी रहेगी। छोटे बच्चों की सेहत के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 16 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आपकी उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से कठिनाइयां बनी रहेगी। आप किसी से धन उधार न ले ,नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *