Mon. Feb 16th, 2026

JEE Mains 2026 Result LIVE Updates Scorecard Direct Link at jeemain.nta.nic.in |


Last Updated:

JEE Mains 2026 Result LIVE: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2026 किसी भी वक्त जारी कर सकता है. जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज किया जाएगा. सभी उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड इसी वेबसाइट…और पढ़ें

जेईई मेन रिजल्ट आज, सिर्फ यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डZoom

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स यहां चेक करते रहें

नई दिल्ली (JEE Mains 2026 Result LIVE). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है. लगभग 13 लाख से अधिक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई मेन स्कोरकार्ड देख सकेंगे. ये नतीजे पहले 12 फरवरी 2026 को जारी होने थे, लेकिन फिर एनटीए ने ट्वीट कर रिजल्ट में देरी की जानकारी दी थी. जेईई मेन सत्र 1 में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं.

February 16, 202608:08 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन में कम नंबर आने पर क्या करें?

जेईई मेन 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट केवल एक पड़ाव है. इसमें कम स्कोर आने पर माता-पिता को बच्चे पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. ध्यान रखें कि जेईई मेन सत्र 2 अभी बाकी है. काउंसलिंग के दौरान कई अन्य बेहतरीन कॉलेजों के विकल्प भी खुले रहते हैं.

February 16, 202608:04 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अचानक ट्रैफिक बढ़ेगा. इस स्थिति में सर्वर स्लो होगा और जेईई मेन वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है. ऐसे में घबराएं नहीं और कुछ देर इंतजार करने के बाद फिर से जेईई रिजल्ट वेबसाइट पर लॉगिन करें.

February 16, 202608:00 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं क्या?

जेईई मेंस 2026 रिजल्ट लाइव: एनटीए ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का कोई प्रावधान नहीं होगा. नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए विभिन्न शिफ्टों की कठिनाई को संतुलित कर अंतिम स्कोर तैयार किया गया है.

February 16, 202607:59 IST

JEE Advanced 2026 Eligibility LIVE: जेईई एडवांस के लिए क्या पात्रता है?

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के आधार पर केवल टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स (सभी श्रेणियों को मिलाकर) जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. अपेक्षित कट-ऑफ (Percentile): सामान्य श्रेणी के लिए यह लगभग 93-95, OBC-NCL के लिए 80-82, और SC/ST के लिए 50-60 के बीच रहने का अनुमान है.

February 16, 202607:40 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर क्या होगा?

जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर कई जरूरी डिटेल्स मिलती हैं. जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें-

  • फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर.
  • कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर.
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक.
  • जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाइंग स्टेटस.

February 16, 202607:38 IST

JEE Main 2025 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद आप उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर ‘JEE Main 2026 Session 1 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन भरकर ‘Submit’ बटन दबाएं.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *