Mon. Feb 16th, 2026

14 साल से बंद पड़ा Shah Rukh का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट हैकर ने खोला! बोला- ‘मैं बोर हो रहा था’ – shah rukh khan first instagram account picsrk hacked random bored guy ntcpsm


सुपरस्टार शाहरुख खान का सोशल मीडिया गेम इन दिनों खूब चर्चा में है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @iamsrk को ऑलमोस्ट 5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं और शाहरुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं. मगर हाल ही में ये खुलासा हुआ कि ये शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. मगर इससे भी दिलचस्प ये है कि करीब 14 सालों से बंद पड़ा शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक एक्टिव हो गया. ये खुराफात की है एक हैकर ने जो खुद शाहरुख का तगड़ा फैन निकला.

शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शाहरुख के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात की थी. इस यूजर ने लिखा था कि शाहरुख का एक इंस्टाग्राम अकाउंट होता था, जिसका पासवर्ड भूलने के बाद उन्होंने ये नया अकाउंट बनाया था, जो वो अब यूज करते हैं. बाद में इस यूजर ने शाहरुख के उस पहले अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसका यूजरनेम @picsrk था.

ये चर्चा शुरू होने के बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने शाहरुख की पुरानी पब्लिसिस्ट मांडवी शर्मा के एक पुराने पॉडकास्ट का रेफरेंस देते हुए खबरें भी चलाईं. इस पॉडकास्ट में मांडवी ने भी कहा था कि शाहरुख अपने पहले इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल गए थे. क्योंकि तब वो इसे बहुत सीरियसली नहीं ले रहे थे. मगर दूसरी बार में उन्हें ये एहसास था कि कितने लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं, इसलिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहना चाहिए. लेकिन एक तरफ शाहरुख के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर चर्चा छिड़ रही थी, दूसरी तरफ उनके इस अकाउंट पर एक संदिग्ध मगर दिलचस्प हरकत नजर आ रही है.

14 साल बाद एक्टिव हुआ शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट
सारी चर्चा के बीच लोग शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट खोजने लगे. इस अकाउंट पर शाहरुख ने 2012 में तीन पोस्ट किए थे, जो अभी भी हैं. मगर संडे को देर रात इस अकाउंट @picsrk से एक संदिग्ध इंस्टा स्टोरी लगाई गई, जो ये खबर लिखे जाने तक मौजूद है. स्टोरी पर लिखा गया मैसेज किसी हैकर की तरफ से लगता है, जिसने लिखा है- ‘गाइज मैं शाहरुख नहीं हूं. मैं बस एक रैंडम शख्स हूं, जो बोर हो रहा था इसलिए पासवर्ड गेस करने लगा और लॉगइन करने में कामयाब हो गया, बस इतनी सी बात है.’

इस व्यक्ति ने ये भी रिवील किया कि उसने शाहरुख के इस अकाउंट से कई लोगों से बातें भी की हैं. ‘मैं जितने लोगों तक पहुंच सकता था, मैंने उनसे बात की. ये बताते हुए कि मैं शाहरुख नहीं हूं ताकि किसी को कोई झूठी उम्मीद न दूं. जिनको मैं रिस्पॉन्स नहीं दे पाया उनसे माफी. जो ये जानते हुए भी मुझसे बात करने में इंटरेस्टेड थे कि मैं वो (शाहरुख) नहीं हूं, उनका भी शुक्रिया और खुशी हुई कि आपने बात की.’

शाहरुख के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगी है ये स्टोरी (Photo: Instagram/@picsrk)

शाहरुख के इस अकाउंट से ये स्टोरी पोस्ट करने वाले ने ये भी लिखा कि ‘किंग के लिए और उनके वर्ल्डवाइड फैन्स के लिए सम्मान दिखाते हुए’ वो इस अकाउंट को वैसा ही छोड़कर जा रहा है, जैसा ये पहले था.

अब देखना है कि क्या शाहरुख की टीम उनके इस पहले अकाउंट को फिर से सुरक्षित करवाने की कोशिश करती है या नहीं. और सुपरस्टार के फैन बने इस हैकर पर कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं. शाहरुख की बात करें तो वो अब 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली ‘किंग’ में नजर आएंगे.

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *