Last Updated:
SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के फाइनल मार्क्स जारी हो गए हैं. इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी को घोषित किया गया था. अब फाइनल मार्क्स के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों के अब डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

SSC GD Constable 2025, SSC exam, SSC Recruitment: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स जारी.
SSC GD Constable 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती 2025 के फाइनल मार्क्स अपलोड कर दिए हैं. ये मार्क्स उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए हैं जिन्हें डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो जल्दी से अपने अंक देख लें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि ये सुविधा ज्यादा दिन नहीं रहेगी.
फाइनल रिजल्ट कब आया था?
SSC ने इस भर्ती का अंतिम परिणाम 15 जनवरी 2026 को घोषित किया था. उस समय सिर्फ क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की रोल नंबर लिस्ट जारी हुई थी. अब आयोग ने उन सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत फाइनल मार्क्स भी अपलोड कर दिए हैं. ये मार्क्स CAPFs (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पदों के लिए बहुत जरूरी हैं.
अंक और स्कोरकार्ड कब तक देख सकते हैं?
आपके फाइनल मार्क्स और स्कोरकार्ड 16 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से उपलब्ध हो गए हैं. ये सुविधा 1 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक रहेगी.उसके बाद लिंक बंद हो जाएगा और अंक दोबारा नहीं दिखाए जाएंगे इसलिए समय रहते चेक कर लें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.
स्कोरकार्ड कैसे चेक और डाउनलोड करें?
ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.लॉगिन सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
लॉगिन करने के बाद ‘SSC GD Constable 2025 Final Marks’ या संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
आपके अंक स्क्रीन पर दिख जाएंगे. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और तुरंत प्रिंटआउट ले लें.
ये प्रिंटआउट DME और DV के समय बहुत काम आएगा.
स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट क्यों जरूरी है?
SSC ने साफ कहा है कि समय रहते स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. 1 मार्च शाम 6 बजे के बाद ये सुविधा बंद हो जाएगी. उसके बाद आयोग अंक दोबारा उपलब्ध नहीं कराएगा. DME और DV के दौरान ये स्कोरकार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज होगा.
ये भर्ती किसके लिए है?
ये भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल (GD) और सिपाही पदों के लिए है जिन अभ्यर्थियों के फाइनल मार्क्स जारी हुए हैं.उन्हें अब मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना होगा.अगर आप इस लिस्ट में हैं तो जल्दी से वेबसाइट पर जाकर अपने अंक चेक कर लें. स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. अंतिम तारीख का इंतजार मत कीजिए.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

