Wed. Feb 18th, 2026

Bay Of Bengal Cyclonic Circulation | Today Weather news Report | बंगाल की खाड़ी में उठा बवंडर, राजस्थान से दिल्ली तक होगी बारिश, IMD की ठंड की चेतावनी


होमताजा खबरदेश

बंगाल की खाड़ी में उठा बवंडर, राजस्थान से दिल्ली तक होगी बारिश, IMD की चेतावनी

Last Updated:

मौसम की खबर: मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे ठंड का प्रभाव बढ़ा. साथ ही मौसम विभाग ने कल भी बारिश की चेतावनी जारी किया है. राजस्थान से लेकर दिल्ली तक बारिश की चेतावनी जारी किया है. इसके तीन प्रमुख वजहें हैं. एक बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर, राजस्थान-पाकिस्तान और मध्य प्रदेश के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इनके वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है.

बंगाल की खाड़ी में उठा बवंडर, राजस्थान से दिल्ली तक होगी बारिश, IMD की चेतावनीZoom

फिर से मौसम बिगड़ने वाला है.

आज का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हलचल बढ़ रही है, तो बंगाल की खाड़ी भी टेंशन देने को तैयार है. बुधवार के बाद अगले 24 घंटे तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें गुरुवार को भी कई दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के साथ-साथ कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों जैसे कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में भी 18 और 19 फरवरी को छिटपुट बारिश/बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों जैसे कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले 19 घंटे में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. बारिश की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कल से अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी संभावना है. वही, मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. गुजरात में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है.

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 20 से 22 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है. इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो श्रीलंका की ओर बढ़ने की संभावना है. पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

दिल्ली में ग्रैप-2 हटा

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने GRAP के स्टेज-II (‘बहुत खराब’ श्रेणी) के तहत लागू सभी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं. मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 214 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. IMD और IITM के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में AQI ‘खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना है. हालांकि, स्टेज-I के तहत लागू उपाय जैसे निर्माण धूल नियंत्रण, सड़क सफाई और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक पूरी तरह जारी रहेंगे. उप-समिति ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन प्रावधानों को और सख्ती से लागू करें ताकि वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़े नहीं.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *