Thu. Feb 19th, 2026

भारत में आ रहा iQOO 15 सीरीज का सस्ता फोन, कंफर्म हुई लॉन्च डेट – iQOO 15R is officially launching on February 24 ttecr


iQOO भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम  iQOO 15R होगा. यह हैंडसेट  iQOO 15 सीरीज का हिस्सा होगा और इस सीरीज का सबसे सस्ता वेरिएंट होगा. मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया है कि भारत में लॉन्च होने वाला यह हैंडसेट चीन में लॉन्च हो चुके iQOO Z11 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन होगा.

iQOO 15R में क्वालकॉम का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 5 का यूज किया है. इसमें 7600 mAh की बैटरी भी दी जा सकती है. कंपनी का दावा है कि भारत में लॉन्च होने वाला अपकमिंग हैंडसेट एक स्लिम स्मार्टफोन होगा. 

iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन्स 

iQOO 15R को खासतौर से यंग कंज्यूमर्स के लिए तैयार किया है, जिनको किफायती कीमत में गेमिंग एक्सपीरियंस चाहिए है. यह स्मार्टफोन 144FPS गेम प्ले और सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 को सपोर्ट करेगा. 

यह भी पढ़ें: आ रही स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली डिवाइस, सीधा सेटेलाइट से होगी कनेक्ट, Elon Musk की तैयारी

iQOO 15R में स्क्वेयर शेप का कैमरा होगा 

डिजाइन को लेकर बात करें तो iQOO 15R में बैक पैनल पर स्क्वेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा. इसमें दो कैमरा लेंस को फिट किया जाएगा. हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट के कैमरा लेंस की जानकारी नहीं दी है. 

 iQOO 15R देगा जबरदस्त परफॉर्मेंस 

 iQOO 15R को लेकर क्लेम है कि AnTuTu बेंचमार्क पर इस हैंडसेट 35 लाख का स्कोर हासिल किया है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 7,600mAh की बैटरी दी जाएगी और 100W FlashCharge सपोर्ट मिल सकेगी. 

iQOO 15R के साथ OriginOS 6 का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही 4 साल के लिए OS अपडेट और 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा. इसमें वन टैप ट्रांसफर फीचर दिया जाएगा, जो डेटा ट्रांसपर और ऐप्स को ट्रांसफर में मदद करेगा. 

iQOO 15R को दो कलर वेरिएंट Triumph Silver और  Dark Knight में दस्तक दे सकेगा. इसमें AI फीचर आदि भी मिलेंगे. यह Google Gemini और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स के साथ दस्तक देगा. 

iQOO 15R का डिस्प्ले 

लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15R में  6.59-inch 1.5K AMOLED दिस्प्ले दिया जाएगा. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 200MP का रियर कैमरा होगा और 8 Megapixel का सेकेंडरीकैमरा दिया है. 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *