आयोजकों ने लिया जायजा
खेलों के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अजय भट्ट, सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल, आईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, जीएमवीएन के प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रदीप शाह, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं, विकेश डिमरी आदि ने औली में स्लोप सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इसमें सुरक्षा, तकनीकी मानकों, खिलाड़ियों की सुविधा आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग
– प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ सहित 17 टीमें पहुंची हैं।
ये खेल होंगे आयोजित
– 13 फरवरी सुबह उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकल स्कीइंग डेमोस्ट्रेशन, आईटीबीपी स्की एंड रेस्क्यू डेमोस्ट्रेशन,
– 14 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड-जाइंट सलालोम
– 15 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड सलालोम, स्की माउंट्रेनियंग स्प्रिंट,
– 16 फरवरी पुरस्कार वितरण और समापन समारोह।
विंटर कार्निवल में होने वाले आयोजन
– औली में राष्ट्रीय शीतकालीन प्रतियोगिताओं के साथ ही विंटर कार्निवल का भी आयोजन किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विंटर कॉर्निवाल में पांडवास ग्रुप की प्रस्तुति, लोक गायक किशन महिपाल की प्रस्तुति, स्नो शू रेस (महिला तीन व पुरुष पांच किमी), स्नो मैराथन, बच्चों का स्नो गेम, योगा इन स्नो, नाइट स्कीइंग।

