Thu. Feb 12th, 2026

Bharat Bandh Today Live | Bharat Bandh 12 February 2026 nationwide strike trade unions protest | भारत बंद का कहां-कैसा असर, ट्रेड यूनियन को मिला राहुल गांधी और AAP का साथ


होमताजा खबरदेश

भारत बंद का कहां-कैसा असर, ट्रेड यूनियन को मिला राहुल गांधी और AAP का साथ

Last Updated:

Bharat Bandh Today LIVE: आज ट्रेड यूनियनों का भारत बंद है. भारत बंद का आज यानी गुरुवार 12 फरवरी को देश के कई हिस्सों में थोड़ा बहुत असर दिख रहा है. इसके तहत सार्वजनिक परिवहन, बैंकिंग सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान …और पढ़ें

भारत बंद का कहां-कैसा असर, ट्रेड यूनियन को मिला राहुल गांधी और AAP का साथZoom

भारत बंद का आज व्यापक असर दिख सकता है.

Bharat Bandh Today Live Updates:  भारत बंद के तहत आज यानी 12 फरवरी को 30 करोड़ श्रमिक हड़ताल पर हैं. आज यानी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. भारत बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहां असर अधिक है तो वहीं दिल्ली और यूपी-बिहार में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. भारत बंद की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग कामकाज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर थोड़ा बहुत असर दिख रहा है. वह भी कहीं-कहीं. 10 ट्रेड यूनियनों के जॉइंट फोरम ने केंद्र सरकार की पॉलिसी के खिलाफ देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है.  करीब 30 करोड़ वर्कर्स के बंद में शामिल होने की उम्मीद है. इससे ट्रांसपोर्ट समेत कई सेक्टर्स में कामकाज पर असर पड़ेगा. साल 2025 में लागू हुए चार नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन का भारत बंद है. उनका आरोप है कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं.

आज भारत बंद का आह्वान किसने किया है?

भारत बंद का आह्वान 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किया है. इनमें प्रमुख यूनियनें जैसे INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं. किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भी इस बंद का समर्थन किया है और इसे व्यापक विरोध का हिस्सा बताया है. कई किसान संगठन और उनसे जुड़े श्रमिक संगठन भी इस आम हड़ताल में शामिल हो रहे हैं या समर्थन दे रहे हैं.

भारत बंद का आह्वान क्यों किया गया है?

इस हड़ताल का आह्वान कई कारणों से किया गया है, जिनमें नई श्रम संहिताएं और भारत-अमेरिका व्यापार समझौता शामिल हैं, जिनकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

नए लेबर कानून

हड़ताल का मुख्य कारण 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लाई गई चार नई श्रम संहिताओं का विरोध है. यूनियनों का कहना है कि ये नए कानून श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को कमजोर करते हैं. उनका आरोप है कि इन संहिताओं से नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को रखना और निकालना आसान हो गया है, जिससे नौकरी की सुरक्षा कम हो गई है. यूनियनों का कहना है कि इससे ठेका और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सौदेबाजी की ताकत घटती है और श्रमिकों के कल्याण की कीमत पर कंपनियों को ज्यादा छूट मिलती है.

भारत बंद के और क्या कारण

लेबर कानून और व्यापार समझौतों के अलावा यूनियनों और किसानों ने कुछ और मुद्दे भी उठाए हैं, जैसे:

• सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण और सरकारी नौकरियों में कटौती का विरोध.

• वेतन में बढ़ोतरी न होना, श्रमिकों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा और संरक्षण की कमी.

• रोजगार गारंटी को मजबूत करने की मांग, जिसमें मनरेगा जैसी ग्रामीण रोजगार योजनाओं को बहाल या मजबूत करना शामिल है.

• अन्य ऐसे विधेयकों को वापस लेने की मांग, जिन्हें श्रमिकों और ग्रामीण समुदायों के लिए प्रतिकूल माना जा रहा है (जैसे ड्राफ्ट सीड बिल, बिजली संशोधन विधेयक, VB-G RAM G एक्ट).

प्रदर्शनकारियों की मांगें

• प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों में निम्नलिखित बिंदु शामिल किए हैं:

• चारों श्रम संहिताओं और संबंधित नियमों को वापस लिया जाए.

• उन प्रस्तावित विधेयकों को वापस लिया जाए, जिन्हें श्रमिकों और किसानों के अधिकारों के खिलाफ माना जा रहा है.

• ग्रामीण रोजगार योजनाओं के तहत मजबूत रोजगार गारंटी बहाल की जाए.

• सस्ते आयात के खिलाफ कृषि उत्पादकों की सुरक्षा और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए (जैसा कि किसान संगठनों ने मांग की है).

February 12, 202610:32 IST

भारत बंद लाइव: ऑटो, टैक्सी ड्राइवरों ने भी किया भारत बंद का समर्थन

Bharat Bandh Today LIVE: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी हड़ताल का असर दिख रहा है. बेंगलुरु में ऑटो, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट ड्राइवरों ने ‘भारत बंद’ को समर्थन दिया है. ऑटो ड्राइवर सुबह 10 बजे से ही टाउन हॉल के पास एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. हालांकि, ऑटो एसोसिएशन ने कहा है कि ऑटोरिक्शा सर्विस हमेशा की तरह चलती रहेंगी.

February 12, 202610:04 IST

Bharat Bandh Today: देशभर में व्यापार सामान्य, किसी भी प्रमुख व्यापारी संगठन ने ‘भारत बंद’ का आह्वान नहीं किया

Bharat Bandh News LIVE: आज देश में सभी प्रकार की व्यापारिक एवं व्यापार से संबंधित गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रहेंगी. किसी भी प्रमुख राष्ट्रीय व्यापारी संगठन द्वारा भारत बंद का कोई आह्वान नहीं किया गया है. अतः देशभर के सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बाजार, थोक एवं खुदरा व्यापार केंद्र पूरी तरह खुले रहेंगे और रोज़मर्रा का व्यापार सामान्य रूप से संचालित होगा. कुछ ट्रेड यूनियनों द्वारा कथित रूप से भारत बंद का आह्वान किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, किंतु यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसे आह्वान का देश के व्यापक व्यापार समुदाय से कोई संबंध नहीं है. देश का संगठित व्यापार वर्ग इस प्रकार के किसी भी बंद का समर्थन नहीं करता है.

व्यापार जगत राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की धुरी है और व्यापारियों का सदैव यह प्रयास रहा है कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा बाजारों में सामान्य गतिविधियाँ निरंतर बनी रहें। अतः आमजन से भी अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

देशभर में बाजार खुले हैं, व्यापार सामान्य है और सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ पूर्ववत जारी रहेंगी।

February 12, 202609:54 IST

Bharat bandh Live News: AAP भारत बंद का समर्थन किया

Bharat Bandh Today LIVE: भारत बंद को आम आदमी पार्टी का साथ मिला है. पंजाब की सत्ताधारी पार्टी AAP ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा 12 फरवरी को बुलाई गई देश भर में हड़ताल को समर्थन दिया. एक बयान में आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की “मज़दूर-विरोधी लेबर नीतियों और किसान-विरोधी आर्थिक फैसलों की निंदा की, और घोषणा की कि पंजाब और देश के बाकी हिस्सों में उसके कैडर मज़दूरों और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बंद में शामिल होंगे.

February 12, 202609:51 IST

भारत बंद लाइव अपडेट: क्या दिल्ली में बैंक बंद हैं?

Bharat Bandh Today: क्या आज दिल्ली में बैंक बंद हैं? वैसे तो देश भर में हड़ताल है मगर भारत बंद के कारण दिल्ली में बैंकों के बंद होने के बारे में कोई ऑफिशियल सर्कुलर जारी नहीं किया गया है, लेकिन कस्टमर्स को अपडेट के लिए अपनी बैंक ब्रांच से संपर्क करने की सलाह दी जाती है.

वहीं, केंद्र के लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई देश भर में हड़ताल से गुरुवार को पूरे केरल में आम ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई, ट्रांसपोर्ट सर्विस पर असर पड़ा और सरकारी ऑफिसों में अटेंडेंस कम रहने की उम्मीद है.

February 12, 202609:37 IST

Bharat Bandh Today Live Updates: कर्नाटक में खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

Bharat Bandh Today Live Updates: भारत बंद के आह्वान के बीच कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी किया कि गुरुवार को राज्य के सभी स्कूल नॉर्मल रूप से चलाए जाएंगे. भारत बंद के कारण स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित नहीं होगा. हालांकि जिलाधिकारियों के पास यह अधिकार है कि वह किसी भी अनचाही घटना के मद्देनजर अपने हिसाब से फैसला ले सकते हैं.

February 12, 202609:24 IST

भारत बंद आज लाइव: केरल सरकार ने अपने कर्मियों को चेताया

भारत बंद आज 12 फरवरी 2026 लाइव: केरल सरकार ने भारत बंद में शामिल होने से पहले ही अपने कर्मियों को चेता दिया है. एलडीएफ वाली केरल सराकर ने अपने कर्मचारियों को बंद में शामिल होने से रोक दिया है. सरकार ने कहा कि अगर कर्मचारी शामिल होते हैं तो उन्हें पैसा नहीं मिलेगा. नो वर्क नो पे का नियम चलेगा.

February 12, 202609:20 IST

भारत बंद आज 12 फरवरी 2026 लाइव: भारत बंद का कहां असर?

Bharat Bandh News LIVE: ओडिशा में भारत बंद का असर दिख रहा है. ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर, ओडिशा स्टेट कमेटी ने देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया, जिसे कई ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की अलग-अलग नीतियों के विरोध में बुलाया है. वहीं, पश्चिम बंगाल में भी ट्रांसपोर्ट पर असर दिख रहा है. कोलकाता में कई जगगहों की तस्वीरें देख सकते हैं.

February 12, 202609:16 IST

Bharat Bandh Today LIVE: ट्रेड यूनियन को मिला राहुल गांधी का साथ

Rahul Gandhi on Bharat Bandh Today LIVE: भारत बंद पर राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं/ मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी. किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा. और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है. जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया. क्या मोदीजी अब सुनेंगे? या उन पर किसी “grip” की पकड़ बहुत मज़बूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं.’

February 12, 202609:14 IST

भारत बंद पर नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स की बंगाल चीफ ने क्या कहा?

Bharat Bandh Today LIVE: नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (NFITU) के पश्चिम बंगाल राज्य अध्यक्ष बुम्बा मुखर्जी ने कहा, ट्रेड यूनियन देशभर में नई श्रम संहिताओं के खिलाफ हड़ताल कर रही हैं… भारत सरकार द्वारा जारी श्रम संहिताएं श्रमिकों के हित में हैं. पुराने कानून ब्रिटिश काल के थे और हड़ताल से देश को नुकसान होता है. हम पहले बातचीत चाहते हैं… हम श्रमिकों के हित में इस हड़ताल का विरोध कर रहे हैं…”

February 12, 202609:01 IST

Bharat Bandh Today LIVE: भारत बंद में आज क्या-क्या बंद?

Bharat Bandh Today News LIVE: नई श्रम संहिता के खिलाफ आज भारत बंद है. ट्रेड यूनियन देशभर में हड़ताल पर पर हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या-क्या बंद रहेगा.

  • सरकारी बैंक और बीमा कार्यालय
  • सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां
  • कुछ राज्यों में राज्य परिवहन बस सेवाएं
  • औद्योगिक इकाइयां और मैन्युफैक्चरिंग हब
  • कोयला, स्टील और दूसरे प्रमुख सेक्टर (स्थानीय भागीदारी पर निर्भर)
  • विरोध वाले इलाकों में MGNREGA के तहत ग्रामीण रोजगार कार्य
  • दुकानें

February 12, 202608:48 IST

भारत बंद आज 12 फरवरी 2026 लाइव: भारत बंद में कौन-कौन शामिल?

Bharat Bandh Today 12th Feb 2026 LIVE: भारत बंद में कितने लोग शामिल? यह हड़ताल दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है, जिसमें AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, LPF, और UTUC शामिल हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं.

February 12, 202608:47 IST

भारत बंद आज लाइव: भारत बंद से क्या-क्या असर हो सकता है?

Bharat Bandh Today 12th Feb 2026 LIVE: भारत बंद में आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को सार्वजनिक परिवहन, बैंकिंग सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान प्रभावित हो सकते हैं. यह बंद केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया है. इसे संयुक्त किसान मोर्चा ने भी सपोर्ट किया है.

February 12, 202608:43 IST

Bharat Bandh Today LIVE: भारत बंद आज, क्या होगा असर?

Bharat Bandh Today 12th Feb 2026 LIVE: ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल बुलाई है. आज यानी 12 फरवरी के भारत बंद से देशभर में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है. यह हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ है. इनके बारे में यूनियनों का कहना है कि ये मज़दूरों के अधिकारों और सुरक्षा को कमज़ोर करती हैं. भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है.



Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *