Sun. Feb 15th, 2026

Bihar :नए कार्यालय में पहुंचते ही सम्राट ने अपराधियों को दी सीधी चेतावनी, कहा- सुधर जाएं या राज्य छोड़ दें – Bihar News : Samrat Chaudhary Warned Criminals To Reform Or Leave Patna Bihar


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज फिर अपराधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार छोड़ना होगा। दरअसल आज सम्राट चौधरी पुराने सचिवालय में बने नवनिर्मित कार्यालय में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। अपने नए कार्यालय में आते ही  सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। इस दौरान उन्होंने गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्य की कानून-व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक बातचीत की।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें- 2026: शिवरात्रि पर सीएम के मंदिर आने से पहले जांच में क्या बताया? खाजपुरा शिव मंदिर आएंगे नितिन नवीन

अपराधियों को छोड़ना होगा बिहार

बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ किए गए समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दो-टूक लहजे में निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहेगा। जो अपराधी कानून को चुनौती देंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार से भागना होगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस पूरी तरह स्वतंत्र हैं और वह अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने हिसाब से काम करें।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजीव नगर-आनंदपुरी के लोगों की परेशानी जल्द होगी खत्म, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया?

जनता के दिल में उतरने की दी सलाह 

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए जनता के प्रति जवाबदेही और कार्यों में पारदर्शिता जरुरी है। उन्होंने राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम कैसे हो, इस पर भी बातचीत की। साथ ही सम्राट चौधरी ने पुलिस प्रशासन को आम लोगों के दिलों में उतरने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस प्रशासन पर अपनी सुरक्षा का भाव बढ़े,  इस ओर भी ध्यान देने की जरुरत है।  

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *