Tue. Feb 17th, 2026

Box Office Collection O Romeo Tu Yaa Main Mardaani 3 And Vadh 2 Earnings On Monday – Entertainment News: Amar Ujala



बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में चल रही हैं। इनमें एक ओर जहां शाहिद कपूर की एक्शन-लव स्टोरी ‘ओ रोमियो’ शामिल है। वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसके अलावा ‘वध 2’ और ‘मर्दानी 3’ भी अभी तक सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं। जानते हैं सोमवार को कैसा रहा इन सभी फिल्मों का हाल?




Trending Videos

Box Office Collection O Romeo Tu Yaa Main Mardaani 3 And Vadh 2 Earnings On Monday

फिल्म ‘ओ रोमियो’
– फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri


ओ रोमियो

  • शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 8.5 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
  • जबकि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर गिरावट देखी गई और ये सिर्फ 9 करोड़ रुपए ही रह गया।
  • अब सोमवार को भी फिल्म की कमाई फिर नीचे आई है और ‘ओ रोमियो’ महज 4.75 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
  • इस तरह से शुरुआती चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 34.90 करोड़ रुपए ही हो पाई है।


Box Office Collection O Romeo Tu Yaa Main Mardaani 3 And Vadh 2 Earnings On Monday

‘तू या मैं’
– फोटो : X


तू या मैं

  • शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है।
  • फिल्म ने सिर्फ 60 लाख रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी।
  • इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त आई और कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपए हो गया।
  • लेकिन रविवार को फिर कलेक्शन नीचे आया और कमाई सिर्फ 80 लाख रुपए ही रह गई।
  • अब चौथे दिन सोमवार को भी फिल्म 43 लाख रुपए ही जुटा पाई।
  • इस तरह से चार दिनों में ‘तू या मैं’ का कुल कलेक्शन 3.28 करोड़ रुपए हो पाया है।


Box Office Collection O Romeo Tu Yaa Main Mardaani 3 And Vadh 2 Earnings On Monday

मर्दानी 3
– फोटो : यूट्यूब


मर्दानी 3

  • रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है।
  • हालांकि, अब 18वें दिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया है।
  • फिल्म ने सोमवार को 18वें दिन सिर्फ 50 लाख रुपए की कमाई की है।
  • इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 44.75 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
  • इससे पहले ‘मर्दानी 3’ ने अपने पहले हफ्ते में 26.30 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 14.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।


Box Office Collection O Romeo Tu Yaa Main Mardaani 3 And Vadh 2 Earnings On Monday

वध 2
– फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra


वध 2

  • संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस-थ्रिलर ‘वध 2’ क्रिटिक्स से तारीफ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
  • फिल्म ने 11वें दिन सोमवार को सिर्फ 2 लाख रुपए हासिल किए।
  • इस तरह से 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 3.69 करोड़ रुपए ही हो पाया है।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *