Last Updated:
रक्षा विशेषज्ञ कर्नल दानवीर सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को सेना की नाकामी छिपाने वाला ‘बहाना’ बताया है. उनके अनुसार, बलूच विद्रोहियों के पास कोई बहुत आधुनिक हथियार नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी बुजदिली और कमजोर लीडरशिप के कारण मोर्चे छोड़कर भाग रहे हैं. यह बयान साफ करता है कि पाकिस्तान की फौज अब अंदर से पूरी तरह खोखली और कमजोर हो चुकी है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ. (File Photo)
बुजदिली और कमजोर लीडरशिप का खुलासा?
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने माना- ‘विद्रोहियों के पास हमसे बेहतर हथियार’
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अपनी सेना की लाचारी बयां करते हुए कहा कि पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान में सुरक्षा और गश्त करने में संघर्ष कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बलूचिस्तान का क्षेत्रफल पाकिस्तान का 40% हिस्सा है, जिसे संभालना सेना के लिए शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है.
आसिफ ने यह भी खुलासा किया कि बलूच विद्रोही अब बहुत आधुनिक हो गए हैं. उनके पास 20 लाख रुपये की राइफलें और 5,000 डॉलर तक के थर्मल व लेजर सिस्टम मौजूद हैं. उन्होंने माना कि विद्रोही लगभग 20,000 डॉलर के महंगे कॉम्बैट गियर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका मुकाबला करना पाकिस्तानी सेना के लिए मुश्किल साबित हो रहा है.
About the Author

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें

