दिल्ली एयरपोर्ट पर रशियन बनी गले की ऐसी फांस, सीधे सलाखों के पीछे हुई लैंडिंग
Last Updated:
Interesting story from Delhi Airport: रशियन मोहब्बत ललित कुमार के लिए जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है. मास्को से दिल्ली लैंड होते ही आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ललित कुमार को अरेस्ट कर लिया है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे.

Interesting story from Delhi Airport: ललित ने सपने में भी कभी यह नहीं सोचा होगा कि वैलेंटाइन वीक में उसकी रशियन मोहब्बत उसके लिए गले की फांस बन जाएगी. इसी मोहब्बत की वजह से उसे सलाखों के पीछे भी जाना पड़ जाएगा. उसके तमाम सपने रेत के किसी महल की तरह पल भर में ढह जाएंगे. जी हां, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा यह वाकया 10 फरवरी का है.
पंजाब के लुधियाना शहर में रहने वाला ललित अपनी विदेश यात्रा पूरी कर एयरफ्लोट एयरलाइंस की फ्लाइट SU-232 से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंचा था. फ्लाइट से डिबोर्ड होने के बाद से लेकर इमिग्रेशन काउंटर पहुंचते तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने ललित की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी.
पेज नंबर 28 में छिपी थी ललित की असली करतूत
- एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े सीनियर अधिकारी ने बताया कि डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी के दौरान ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अफसर ने इमिग्रेशन अफसर की नजरें पासपोर्ट के पेज नंबर 28 पर जाकर ठहर गई.
- पासपोर्ट के इसी पेज पर एक रशियन स्टीकर वीजा लगा हुआ था. इस रशियन स्टीकर वीजा में भी सिक्योरिटी फीचर नजर नहीं आ रहा था.
- शक होने पर, इमिग्रेशन अफसर ने यह वीजा रूसी दूतावास में तैनात एयरपोर्ट लाइजनिंग ऑफिसर को भेज दिया.
- कुछ पलों के बाद आई जानकारी इमिग्रेशन अफसर को चौंकाने वाली थी. ललित के पासपोर्ट पर लगा यह वीजा फर्जी पाया गया.
- फर्जी वीजा के खुलासे के बाद ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अधिकारियों ने ललित को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया.
इस मामले में हो सकते हैं कुछ नई गिरफ्तारियां
वहीं, प्रारंभिक पूछताछ के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ललित कुमार को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस अब यह पता करने की कोशिश में जुट गई है कि आरोपी ललित को रूस का फर्जी वीजा किसने मुहैया कराया था और किसकी मदद से वह मास्को जाने में सफल रहा. संभव है कि इस मामले में जल्द ही कुछ नई गिरफ्तारियां भी हों.
आपको बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस लगातार ऐसे एजेंटों की तलाश में जुटी है, जो पैसेंजर्स को विदेश भेजने का सपना दिखाकर फर्जी वीजा थमा रहे हैं. बीते साल आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ऐसे में मामलों से जुड़े 130 एजेंट्स को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेजा था. इसके अलावा, 100 से अधिक बैंक एकाउंट्स को फ्रीज कर दिया था.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

