Fri. Jan 23rd, 2026

Dhurandhar:इन शहरों में आधी रात देख सकेंगे ‘धुरंधर’, पब्लिक का क्रेज देखकर सिनेमाघरों में लगेंगे मिडनाइट शोज – Ranveer Singh Dhurandhar Midnight Shows Begun Mumbai And Pune Underlining The Unstoppable Demand Of Film


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Sat, 13 Dec 2025 09:19 PM IST

Dhurandhar Midnight Shows Begun: फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी का आलम यह है कि इसके मिड-नाइट शो शुरू किए गए हैं। 


Ranveer Singh Dhurandhar Midnight shows begun Mumbai and Pune underlining the unstoppable demand of film

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


एक्शन से लबरेज फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में पूरी तरह कब्जा कर रखा है। दर्शक भी बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं और तारीफें करते लौट रहे हैं। इस फिल्म का खुमार दर्शकों पर इस कदर चढ़ गया है कि डिमांड को देखते हुए आधी रात को इसके शो शुरू किए गए हैं।

Trending Videos

Dhurandhar Box Office: 300 करोड़ क्लब पर ‘धुरंधर’ की चील सी नजर; दूसरे शनिवार भी दिखाया दम, जानिए कलेक्शन

‘धुरंधर’ के लिए दीवाने हुए दर्शक

मुंबई और पुणे में ‘धुरंधर’ के शो आधी रात को शुरू हो रहे हैं। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में 24 घंटे चल रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज देखते हुए मुंबई में इस फिल्म के आधी रात के शो शुरू हो गए हैं। रात 12.45 बजे से ‘धुरंधर’ के शो शुरू हो गए हैं। इसी तरह पुणे में भी फिल्म के शो रात 12.20 बजे से शुरू हो रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की डिमांड किस कदर है’।

 



Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *