हाईवे पर सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो गया है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है FASTag (फास्टैग)। नकद भुगतान और लंबी कतारों से छुटकारा दिलाने वाला यह इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम आज देशभर में आम हो चुका है। लेकिन फास्टैग का सही इस्तेमाल तभी संभव है, जब आपके टोल वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस हो।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) द्वारा लागू फास्टैग सिस्टम 650 से ज्यादा टोल प्लाजा पर सक्रिय है और इसका विस्तार लगातार हो रहा है। ऐसे में लंबी यात्रा से पहले फास्टैग बैलेंस चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि रास्ते में कोई परेशानी न हो।

2 of 7
Fastag
– फोटो : Adobe Stock
FASTag बैलेंस चेक करना क्यों जरूरी है?
अगर फास्टैग खाते में तय न्यूनतम राशि नहीं रहती है, तो टैग ब्लॉक या डी-एक्टिवेट हो सकता है। इसके चलते टोल प्लाजा पर रुकना पड़ सकता है या जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
इसके अलावा, कई टोल प्लाजा पर मैनुअल कैश भुगतान की सुविधा सीमित या बंद भी हो सकती है।
आमतौर पर फास्टैग का न्यूनतम रिचार्ज 100 रुपये से शुरू होता है। जबकि अधिकतम सीमा आपके वाहन की कैटेगरी और टैग जारी करने वाले बैंक पर निर्भर करती है।

3 of 7
Fastag
– फोटो : Adobe Stock
तरीका 1: My FASTag ऐप से बैलेंस कैसे चेक करें
अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो यह सबसे आसान और तेज तरीका है।
- गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर खोलें
- माय फास्टैग एप डाउनलोड और इंस्टॉल करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें
- होम स्क्रीन पर आपका उपलब्ध फास्टैग बैलेंस दिख जाएगा
यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतर है जो रियल-टाइम अपडेट और डिजिटल सुविधा पसंद करते हैं।

4 of 7
Fastag
– फोटो : Adobe Stock
तरीका 2: बैंक की वेबसाइट से FASTag बैलेंस देखें
अगर आपका फास्टैग किसी बैंक से जारी हुआ है, तो आप सीधे बैंक की वेबसाइट से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- अपने फास्टैग जारी करने वाले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- नेट बैंकिंग या फास्टैग सेक्शन में लॉग-इन करें
- “बैलेंस देखें” या फास्टैग ऑप्शन चुनें
- स्क्रीन पर बैलेंस और हाल के ट्रांजैक्शन दिख जाएंगे
यह तरीका उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो पहले से ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं।

5 of 7
Fastag
– फोटो : PTI
तरीका 3: SMS अलर्ट से FASTag बैलेंस जानें
यह सबसे सरल तरीका है और इसमें इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होती।
- हर टोल कटने के बाद आपको एसएमएस अलर्ट मिलता है
- मैसेज में कटे हुए टोल की राशि और बाकी बैलेंस की जानकारी होती है
- रिचार्ज कन्फर्मेशन भी एसएमएस से मिल जाता है
कम नेटवर्क वाले इलाकों में सफर करते समय यह तरीका बेहद काम का है।

