Sun. Feb 15th, 2026

FPI रिटर्न… भारत-US डील का असर, 3 महीने बाद बाजार में लगा दिए ₹20000Cr – FPI return after India US Trade deal invest nearly 20000Cr this month tutc


शेयर बाजार (Stock Market) में भले ही बीते सप्ताह भारी गिरावट देखने को मिली है और आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश (Sensex-Nifty Crash) नजर आए हों, लेकिन इस बीच विदेशों निवेशकों की खरीदारी जारी रही. बीते दिनों भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर हुए ऐलान के बाद से ही इनकी बाजार में वापसी शुरू हो गई थी. तीन महीने की सेलिंग के बाद फरवरी में सिर्फ 13 फरवरी तक ही FPI ने करीब 20,000 करोड़ रुपये की खरीदारी कर डाली है. 

3 महीने के बाद जोरदार वापसी
विदेशी निवेशकों को रुख एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजारों की ओर मुड़ गया है और फरवरी में FPI शुद्ध खरीदार बने हुए हैं. इनकी वापसी लगातार तीन महीने की भारी बिकवाली के बाद तक हुई है, जब भारत और अमेरिका में ट्रेड डील का बड़ा ऐलान किया गया. इस डील से जुड़ा फ्रेमवर्क और फैक्टशीट भी जारी की जा चुकी है और इसका सीधा असर विदेशी निवेशकों के सेंटीमेंट पर देखने को मिला है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस महीने बीते 13 फरवरी तक ही विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 19,675 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया. 

नवंबर से जनवरी तक जारी थी निकासी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में आए एफपीआई निवेश से पहले जनवरी महीने में FPI शुद्ध बिकवाल बने नजर आए थे और भारतीय बाजारों से 35,962 करोड़ रुपये निकाले थे. इससे पहले दिसंबर 2025 में FPI की निकासी का आंकड़ा 22,611 करोड़ रुपये रहा था, जबकि नवंबर 2025 में इनके द्वारा 3,765 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी. बीता साल एफपीआई निवेश के लिहाज से बेहद खराब साबित हुआ था. 

IT Stocks में क्रैश से बाजार में दबाव
एक ओर जहां विदेशी निवेशकों की खरीदारी का सिलसिला फरवरी में फिर से शुरू हुआ है. तो वहीं तमाम कारकों से भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह की बात करें, तो अमेरिका में Anthropic AI Tool की एंट्री आईटी शेयरों में ग्लोबल क्रैश ला दिया. इसका असर भारत में भी दिखा और TCS से लेकर Infosys समेत इस सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए. 

IT Stock Crash का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर भी दिखा और पूरे बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 953.64 अंक की गिरावट में रहा. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1048.16 अंक फिसलकर 82,626.76 पर क्लोज हुआ था, तो एनएसई निफ्टी 336.10 अंक गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ था. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *