Sun. Feb 15th, 2026

Gold लोन देती है कंपनी, अब करने वाली है बड़ी डील, शेयर पर दिखेगा असर! – Gold Loan provider Manappuram Fin gets RBI nod for Bain Capital acquisition impact seen on share tutc


सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) आसमान छू रही हैं. इस बीच फोकस में इन कीमती धातुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशकों की पैनी नजर है. ऐसी ही एक कंपनी का शेयर आने वाले दिनों में फोकस में रहने वाला है, जो गोल्ड लोन (Gold Loan) देती है. हम बात कर रहे हैं मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की, जिसे बेन कैपिटल द्वारा 41% से ज्यादा की हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिल गई है, इसका असर Manappuram Finance Share पर देखने को मिल सकता है. 

इस Deal को मिली RBI की मंजूरी
रिजर्व बैंक ने मन्नपुरम फाइनेंस को शनिवार को बेन कैपिटल की सहयोगी कंपनियों बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XXV लिमिटेड और बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XIV लिमिटेड द्वारा 41.66% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए अंतिम मंजूरी मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, डील के तहत बेन कैपिटल डाइल्यूटेड आधार पर 18% हिस्सेदारी के लिए लगभग 4,385 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो 236 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इक्विटी शेयरों और वारंट के तरजीही आवंटन के जरिए होगी. वहीं ओपन ऑफर के जरिए ये 41.66% तक की जा सकती है. 

क्या बोले कंपनी के MD-CEO? 
बता दें कि इस अधिग्रहण के बाद Bain Capital को कंपनी के प्रमोटर के रूप में पेश किया जाएगा, जो मौजूदा प्रमोटरों के साथ मनप्पुरम फाइनेंस को कंट्रोल करेगी. इसे लेकर बोर्ड का पुनर्गठन भी होगा. आरबीआई से डील की मंजूरी मिलने के बाद मनप्पुरम फाइनेंस के एमडी और सीईओ वीपी नंदकुमार ने कहा है कि इससे हम अपने प्रमुख सेक्टर्स में ग्रोथ को रफ्तार देने, प्रौद्योगिकी और अधिक निवेश करने में सक्षम होंगे और हमें पूरे भारत में अपने ब्रांच नेटवर्क को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

शेयर पर दिखेगा मंजूरी का असर 
RBI की ओर से मंजूरी मिलने की खबर का सीधा असर Gold Loan देने वाली इस कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिल सकता है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की बात करें, तो Manappuram Finance Share 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 302.15 रुपये पर क्लोज हुआ था. कारोबार के दौरान ये स्टॉक 306.70 रुपये तक उछला था और 296.60 रुपये तक फिसला था. 

शेयर में शुक्रवार को आई गिरावट का असर मन्नपुरम फाइनेंस लिमिटेड के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी देखने को मिला था और ये कम होकर 25,580 करोड़ रुपये रह गया था. बता दें कि इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 321.60 रुपये है, जबकि लो-लेवल 168.83 रुपये है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *