1000 करोड़ का निवेश और हजारों नौकरियां, अब भारत में बनेंगे एच-125 हेलीकॉप्टर
Last Updated:
H-125 Helicopter News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के वेमगल में एच-125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया. 1000 करोड़ के निवेश वाली यह परियोजना टाटा और एयरबस की साझेदारी में शुरू हुई है, जो ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के साथ हजारों रोजगार पैदा करेगी.

वेमगल में MH-125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन.
नई दिल्ली: कर्नाटक के वेमगल में मंगलवार को एच-125 (H-125) हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का भव्य उद्घाटन हुआ. इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद मौजूद रहे और उन्होंने इसे देश के डिफेंस सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ा कदम करार दिया. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस हेलीकॉप्टर्स की इस संयुक्त पहल ने साबित कर दिया है कि भारत अब केवल हथियारों का खरीदार नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है.
रक्षा क्षेत्र में 1000 करोड़ का बड़ा निवेश और रोजगार की लहर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी ताकत इसके आर्थिक प्रभाव को बताया. उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना में 1000 करोड़ रुपए से अधिक का भारी-भरकम निवेश होने की संभावना है. यह निवेश न केवल तकनीक के क्षेत्र में होगा, बल्कि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे. खासकर कर्नाटक के कुशल और मेहनती युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को मजबूत करती हैं, जिससे छोटे उद्योगों को भी संजीवनी मिलती है.
PM Shri @narendramodi and President of France Mr. @EmmanuelMacron virtually inaugurated the final assembly line of H-125 helicopters at Vemagal (Karnataka) today.Congratulations to the teams from Tata Advanced System and Airbus Helicopters on the inauguration of this project.… pic.twitter.com/XOso2f4sn2

