Wed. Feb 18th, 2026

IMD Latest Update: अरब सागर में एक्टिव हुआ डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना


Last Updated:

Arabian Sea & Bay of Bengal: आईएमडी ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो सक्रिय मौसम प्रणालियों की चेतावनी दी है, जिससे लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं संभव हैं.

ख़बरें फटाफट

अरब सागर में एक्टिव हुआ डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावनाबंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि देश के समुद्री हिस्सों (अरब सागर और बंगाल की खाड़ी) में दो सक्रिय मौसम प्रणालियां विकसित हो चुकी हैं. इनमें से एक दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना डिप्रेशन है, जबकि दूसरी तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में मौजूद है.

दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना डिप्रेशन (दबाव का क्षेत्र) पिछले 3 घंटों के दौरान 25 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. यह सिस्टम फिलहाल पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर, अक्षांश 14.0°N और देशांतर 70.6°E के पास, पंजिम (गोवा) से लगभग 380 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, अमिनिदिवी (लक्षद्वीप) से 400 किमी उत्तर-पश्चिम में और मैंगलोर (कर्नाटक) से 480 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके पूर्व-मध्य अरब सागर में लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते रहने की संभावना है.

अरब सागर में बने इस डिप्रेशन के कारण आने वाले दिनों में लक्षद्वीप, केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है और मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

दूसरी ओर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र पिछले 3 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 0830 बजे IST पर उसी क्षेत्र में स्थित था. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, 25 तारीख तक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में बदलने, 26 तारीख तक एक गहरे अवदाब में बदलने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है.

विभाग ने बताया कि यह सिस्टम अगले 12 घंटों में और मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है जब यह दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा. इसके बाद, अगले 12 घंटों में इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

homenation

अरब सागर में एक्टिव हुआ डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *