Sun. Feb 8th, 2026

ind vs pak controversy: भारत नहीं क्रिकेट की बात करो, किस सवाल पर आगा मैदान से भागा


Last Updated:

ind vs pak controversy: भारत पाकिस्तान मैचों को लेकर विवाद के बारे में सलमान आगा ने  कहा  पिछले दो टूर्नामेंटों में हमसे क्रिकेट के अलावा दूसरी बातें पूछी गई जो अच्छा नहीं है.

भारत नहीं क्रिकेट की बात करो, किस सवाल पर आगा मैदान से भागाZoom

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली भारत से होने वाले मैच के सवाल को लेकर भड़क गए

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार से जुड़ी बाहरी आवाजों पर ध्यान नहीं देकर उनकी टीम टी20 विश्व कप ग्रुप चरण के सारे मैच जीतकर सुपर आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगी. पाकिस्तान ने 2009 में खिताब जीता था. सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार की वजह से विश्व कप से बाहर हुई बांग्लादेश टीम के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है .

यह पूछने पर कि वह हालात से कैसे निपटेंगे, सलमान ने पत्रकारों से कहा ,उस पर ध्यान नहीं देकर. हम एक टीम के रूप में उस पर बात नहीं करते और टीम से बाहर हो रही चीजों को नहीं देखते. हम यही कर सकते हैं . हम इस पर ध्यान नहीं देकर अपने प्रदर्शन पर फोकस करेंगे . पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पिछले साल सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीमों ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तानी टीमों से हाथ नहीं मिलाने की रणनीति अपनाई है.

भारत की नहीं क्रिकेट की बात करों

यह पूछने पर कि क्या टीम पर जीत का दबाव है, सलमान ने कहा ,कोई दबाव नहीं है क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में हर मैच जीतना होता है. हम यहां यही सोचकर आये थे कि सभी मैच जीतेंगे.  भारत पाकिस्तान मैचों को लेकर विवाद के बारे में सलमान आगा ने  कहा  पिछले दो टूर्नामेंटों में हमसे क्रिकेट के अलावा दूसरी बातें पूछी गई जो अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा ,‘‘ हम यहां एक खिलाड़ी के रूप में आये हैं और क्रिकेट खेलने तथा क्रिकेट पर बात करने आये हैं . उसी पर बात करें तो अच्छा होगा.  एक टीम और व्यक्तिगत तौर पर भी हम कोशिश करते हैं कि इन चीजों का हम पर असर नहीं हो  यही हमारे और हमारे खेल के लिये अच्छा है.

तीनों मैच जीतने का प्लान 

सलमान ने कहा हम आहत महसूस नहीं करते लेकिन खेल के लिये यह अच्छा नहीं है ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिये उन्होंने कहा बचपन से मैने यही देखा है कि लोग यही प्रयास करते हैं कि खेल को कैसे बेहतर बनाया जाये हम कुछ हद तक रोलमॉडल हैं अगर आप ऐसा करेंगे तो कल को बच्चे भी यही करेंगे . इसलिये मुझे लगता है कि ये चीजें नहीं होनी चाहिये रोलमॉडल यह सब नहीं करते हैं . भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के कारण पाकिस्तान को दो अंक गंवाने पड़ेंगे यानी सुपर आठ में जाने के लिये उसे बाकी सारे मैच जीतने होंगे ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया हैं .

homecricket

भारत नहीं क्रिकेट की बात करो, किस सवाल पर आगा मैदान से भागा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *