Fri. Feb 13th, 2026

India-us Ties:रूस से तेल खरीद पर लगा टैरिफ भी हटाएगा अमेरिका? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत; लेकिन रखी बड़ी शर्त – Us Also Remove The Additional Tariffs Imposed On India A Statement From A White House Official News In Hindi


भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। वहीं अब इस बात को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब अमेरिका रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए अतरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को भी हटाने वाला है। अब सवाल यह है कि आखिर ये बात सुर्खियों में कैसे आईं, किसने कही और इसका आधार क्या है? आइए जानते हैं।

रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए अतरिक्त 25% प्रतिशत खत्म करने बात व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका भारत पर लगे 25% अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) को जल्द हटा देगा, क्योंकि भारत ने रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान

अधिकारी बोले- अमेरिका हटा देगा अतरिक्त टैरिफ, लेकिन…

बता दें कि अधिकारी का बयान भारत की रणनीतिक उपलब्धि और दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को उजागर करता है। हालांकि, दूसरी ओर अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका का मकसद सिर्फ खरीद कम होने तक नहीं है। अगर इस बात पर भी सहमति बनती है कि भारत पूरी तरह से रूस से तेल खरीदना बंद करे, न कि केवल कुछ कम करे। अगर एसी सहमति बनती है तो अमेरिका भारत पर लगे अतरिक्त टैरिफ को पूरी तरह से हटा देगा।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यह एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। यह जानकारी ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सार्वजनिक की।

ये भी पढ़ें:- Trade Deal: गोयल बोले- केवल व्यापार समझौता नहीं, भारत-US संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव; USISPF बोला- ये बस शुरुआत

पीएम मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बातचीत के बाद प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह इस फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब अमेरिका में कम टैक्स लगेगा, जिससे भारतीय उत्पादों को फायदा होगा और दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *