Sat. Feb 14th, 2026

Indian army| Agniveer 2026 Vacancy: इंडियन आर्मी में अग्निवीर के 25,000 पदों पर वैकेंसी, 8वीं पास भी करें अप्‍लाई


Indian Army Agniveer 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए बहुत बड़ी संख्या में पद निकाले हैं. पूरे देश में कुल 25,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. ये भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए है. सबसे अच्छी बात ये है कि 8वीं पास युवा भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. इसके लिए आवेदन भी आज से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है.आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 1 अप्रैल 2026 ही रहेगी.
फॉर्म भरने के बाद कोई सुधार की जरूरत हो तो बाद में सुधार का मौका भी मिलेगा.

कौन-कौन से पद हैं और कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती में कुल 25,000 से ज्यादा पद हैं.ये पद चार मुख्य कैटेगरी में बंटे हैं:
– अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
– अग्निवीर टेक्निकल
– अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
– अग्निवीर ट्रेड्समैन

योग्यता क्या-क्या चाहिए?

हर पद की योग्यता अलग-अलग है:

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD):
– 10वीं पास होना चाहिए।
– कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक और हर विषय में 33% अंक होने चाहिए.

अग्निवीर टेक्निकल:
– 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश) के साथ पास हो.
– कुल 50% अंक और हर विषय में 40% अंक होने चाहिए.
– या फिर 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो.

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल:
– 12वीं किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 60% कुल अंक के साथ पास हो.
– हर विषय में 50% अंक होने चाहिए.
– अंग्रेजी और गणित/लेखा विषय अनिवार्य हों.

अग्निवीर ट्रेड्समैन:
– 8वीं या 10वीं साधारण पास हो.
– हर विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए.

सिलेक्शन प्रक्रिया क्या होगी?

इस भर्ती में दो मुख्य चरण हैं:

पहला चरण-ऑनलाइन परीक्षा (CEE):
– कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा होगी.
– सारे सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे.
– सही जवाब पर पूरे अंक मिलेंगे.
– गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
– छोड़े गए सवाल पर कोई अंक नहीं कटेगा.

दूसरा चरण: भर्ती रैली- 
– ऑनलाइन परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी.
– मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा.
– अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी होगा. इसमें अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है.
– टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले ही आगे की प्रक्रिया में जाएंगे.

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.
फीस सिर्फ ऑनलाइन SBI पोर्टल के जरिए जमा करनी होगी.
नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं.
एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं होगी.

आवेदन कैसे करें?

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
– होमपेज पर अग्निपथ टैब पर क्लिक करें.
– पंजीकरण पर क्लिक करें और आधार कार्ड या 10वीं प्रमाण पत्र की जानकारी से प्रोफाइल पूरा करें.
-रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें.
– व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें.
– जरूरी दस्तावेज (फोटो, साइन, मार्कशीट आदि) अपलोड करें.
– आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
– फॉर्म की पूरी जानकारी चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें.
– फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके रख लें.

हाथ से न जानें दें ये मौका 

ये भर्ती युवाओं के लिए देशसेवा का बहुत बड़ा अवसर है.बिना परीक्षा के सिलेक्शन नहीं होता, लेकिन 8वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. चयनित अग्निवीरों को पहले साल 30,000 रुपये महीना मिलेगा. हर साल 5,000 रुपये बढ़कर चौथे साल 40,000 रुपये तक पहुंच जाएगा. इसमें से 30% रकम अग्निवीर कोष में जमा होगी. पहले साल नेट सैलरी करीब 21,000 रुपये और चौथे साल करीब 28,000 रुपये होगी.अगर आप देशसेवा करना चाहते हैं और सेना में शामिल होना चाहते हैं तो ये आपके लिए बहुत बड़ा मौका है. जल्दी से वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें. 1 अप्रैल 2026 के बाद मौका हाथ से निकल जाएगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *