Sat. Feb 7th, 2026

Indigo News:मुंबई में 210 यात्रियों की सांसें अटकीं, लैंडिंग गियर में खराबी के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग – Indigo Flight 6e2157 Mumbai Airport Landing Technical Glitch Landing Gear Lever Issue Indigo A321 Neo


शुक्रवार की सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर उस वक्त एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के एक विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पायलटों की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2157 के साथ हुई, जिसमें 210 से अधिक यात्री सवार थे। यह विमान A321 नियो (A321 neo) श्रेणी का था।

Trending Videos

लैंडिंग गियर लीवर में आई थी दिक्कत

लैंडिंग के महत्वपूर्ण चरण के दौरान विमान के लैंडिंग गियर लीवर में समस्या सामने आई। सूत्रों ने बताया कि सिस्टम का ‘ऑटोमैटिक मोड’ काम नहीं कर रहा था। इस तकनीकी खामी के चलते पायलटों को ‘मैनुअल मोड’ का उपयोग करना पड़ा ताकि विमान के पहिए सुरक्षित रूप से खोले जा सकें और लैंडिंग कराई जा सके।

विमान ने दोबारा भरी उड़ान

गनीमत रही कि विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम द्वारा समस्या की जांच की गई और उसे ठीक कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मरम्मत के बाद इस विमान ने दिन में अपनी अन्य निर्धारित उड़ानें भी संचालित कीं। फिलहाल, इस घटना पर इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *