Sun. Feb 15th, 2026

JEE Main Result 2026 Date and Time to be Released at jeemain.nta.nic.in | कभी भी जारी हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट, सिर्फ यहां मिलेगा पल-पल का अपडेट


नई दिल्ली (JEE Main Result 2026 Session 1 LIVE). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट की घोषणा करने वाली है. जेईई मेन परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. जेईई मेन रिजल्ट पहले 12 फरवरी तक जारी होना था, लेकिन फिर एनटीए ने ट्वीट के जरिए डेट आगे बढ़ने की जानकारी दी. अब जेईई मेन 2026 रिजल्ट 16 फरवरी तक किसी भी वक्त रिलीज किया जा सकता है.

February 15, 202613:22 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट जारी हो गया?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: एनटीए ने अभी जेईई मेन रिजल्ट जारी नहीं किया है. सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें: केवल एनटीए की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. कई फर्जी वेबसाइट्स रिजल्ट लिंक का दावा कर रही हैं, उनसे सावधान रहें और अपना डेटा साझा न करें.

February 15, 202612:11 IST

JEE Main 2026 LIVE: 99 परसेंटाइल के लिए कितने मार्क्स होने चाहिए?

जेईई मेन 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट से पहले मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल एनालिसिस समझना जरूरी है. आमतौर पर 180-190 अंक हासिल करने वाले छात्र 99 पर्सेंटाइल क्लब में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, यह शिफ्ट की कठिनाई पर निर्भर करेगा.

February 15, 202610:59 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड में गलती होने पर क्या करें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: अगर आपके जेईई मेन स्कोरकार्ड में नाम, फोटो या कैटेगरी से संबंधित कोई भी गड़बड़ है तो आपको तुरंत jeemain@nta.ac.in पर ईमेल करना चाहिए. आप चाहें तो हेल्पडेस्क नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं.

February 15, 202607:34 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: क्या जेईई मेन सेशन 1 देने के बाद सेशन 2 भी दे सकते हैं?

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर आप जेईई मेन सत्र 1 रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो सत्र 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा आपके लिए सुधार का अंतिम मौका होगी. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी.

February 14, 202616:03 IST

JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब आएगी?

जेईई मेन फाइनल आंसर की लाइव: जेईई मेन रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने से कुछ मिनट पहले ‘Final Answer Key’ का पीडीएफ लाइव होगा. अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट से इसका मिलान कर सटीक अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं.

February 14, 202616:02 IST

JEE Main Topper List 2026 LIVE: क्या जेईई मेन टॉपर लिस्ट जारी होगी?

जेईई मेन टॉपर लिस्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के साथ ही एनटीए राज्यवार और कैटेगरी-वार टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा. 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों के नाम प्रेस रिलीज के जरिए शेयर किए जाएंगे.

February 14, 202616:00 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड में क्या मिलेगा?

JEE Main 2026 Scorecard LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल के साथ-साथ ‘टोटल एनटीए स्कोर’ अंकित होगा. इसमें फिलहाल ‘ऑल इंडिया रैंक’ (AIR) नहीं दी जाएगी.

February 14, 202615:59 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन में ड्रॉप्ड सवालों का क्या खेल है?

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर जेईई मेन फाइनल आंसर-की में कोई सवाल ‘Dropped’ दिखाया गया है तो उस शिफ्ट के सभी उम्मीदवारों को 4 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे. यह उन अभ्यर्थियों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो कटऑफ के करीब हैं.

February 14, 202615:57 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: 12 लाख से ज्यादा ने करवाया रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल जेईई मेन सेशन 1 के लिए रिकॉर्ड 12.3 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था. उपस्थिति दर लगभग 95% रही, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है. इससे समझ सकते हैं कि प्रतिस्पर्धा कड़ी होने वाली है.

February 14, 202612:48 IST

JEE Main 2026 LIVE: क्या आपके स्कोरकार्ड में स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी है?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: अपने स्कोरकार्ड पर ‘State of Eligibility’ जरूर चेक करें. यह वह राज्य है जहां से आपने 12वीं पास की है. इसी के आधार पर आपको NITs में 50% होम स्टेट कोटा मिलता है.

February 14, 202612:24 IST

JEE Main Tie Breaker Rule 2026: जेईई मेन टाई ब्रेकर नियम क्या है?

जेईई मेन टाई ब्रेकर नियम लाइव: एनटीए के पास रैंक तय करने के लिए सख्त Hierarchy है. अगर दो उम्मीदवारों का कुल स्कोर समान होता है तो सबसे पहले गणित के स्कोर को प्राथमिकता दी जाती है. उसके बाद फिजिक्स और फिर केमिस्ट्री के अंक देखे जाते हैं. अगर फिर भी टाई रहता है यानी 2 उम्मीदवारों के नंबर समान रहते हैं तो कम गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को बेहतर रैंक दी जाती है.

February 14, 202612:22 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन में 100 परसेंटाइल का क्या मतलब है?

जेईई मेन रिजल्ट लाइव 2026: जेईई मेन में 100 परसेंटाइल का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, बल्कि इसका मतलब है कि उस उम्मीदवार ने अपनी शिफ्ट के सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

February 14, 202612:21 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन में 100 परसेंटाइल कैसे हासिल कर सकते हैं?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT) जैसे संस्थानों में एडमिशन का एंट्री गेट है. 16 फरवरी तक न केवल स्कोरकार्ड जारी होंगे, बल्कि एनटीए राज्य-वार और श्रेणी-वार टॉपर्स की सूची भी पब्लिश करेगा. पिछले सालों के टॉपर्स के अनुभव बताते हैं कि 100 परसेंटाइल तक पहुंचने के लिए केवल रट्टा मारना काफी नहीं है, बल्कि कॉन्सेप्ट्स की गहराई और ‘टाइम मैनेजमेंट’ असली चाबी है. इस साल के परिणामों में ‘नॉर्मलाइजेशन’ (Normalization) की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी क्योंकि परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी. छात्रों के लिए यह समय अपने अगले लक्ष्य- अप्रैल सत्र और जेईई एडवांस- की रणनीति बनाने का भी है.

February 14, 202612:19 IST

JEE Main Result 2026 Date LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कब आएगा?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2026 के पहले सत्र के परिणाम अब अपने अंतिम चरण में हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के नतीजे 16 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे. इस साल 13 लाख से अधिक छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और सबकी निगाहें उन ‘परफेक्ट स्कोरर्स’ पर टिकी हैं जो 100 परसेंटाइल का जादुई आंकड़ा छुएंगे. पिछले साल के रुझानों को देखें तो 50 से अधिक छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की थी और इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

February 14, 202612:12 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी मिलेगा?

जेईई मेंस रिजल्ट 2026 लाइव: क्या आप जानते हैं? आप अपना जेईई मेन स्कोरकार्ड DigiLocker ऐप के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक के दौरान एनटीए वेबसाइट क्रैश होने पर यह सबसे सुरक्षित विकल्प साबित होता है.

February 14, 202612:05 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद क्या है प्रक्रिया?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड आने के बाद अगर आप टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स में आते हैं तो ‘JEE Advanced’ के लिए पात्र होंगे. अगर आप अपने स्कोर से खुश नहीं हैं तो जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन करके सुधार का मौका पा सकते हैं.

February 14, 202610:37 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी आएगी?

जेईई मेन परिणाम 2026 लाइव: ध्यान दें कि जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट में केवल पर्सेंटाइल स्कोर बताया जाएगा. ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक की घोषणा अप्रैल (सेशन 2) की परीक्षा के बाद दोनों सत्रों के ‘बेस्ट ऑफ टू’ स्कोर के आधार पर की जाएगी.

February 14, 202609:57 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे लिखे स्टेप्स से उसका स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-

  • जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर ‘JEE Main Session 1 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन डालें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसे डाउनलोड कर लें.

February 14, 202609:47 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब जारी होगी?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट से ठीक आधे घंटे पहले NTA ‘Final Answer Key’ पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगा. अगर किसी प्रश्न को ‘Dropped’ मार्क किया गया है तो उस शिफ्ट के सभी उम्मीदवारों को उसके पूरे अंक (बोनस) दिए जाएंगे.

February 14, 202608:56 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन कटऑफ कितनी जाएगी?

जेईई मेन कटऑफ 2026 लाइव: विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल जेईई मेन पेपर का स्तर मॉडरेट रहा है. जनरल कैटेगरी वालों की जेईई एडवांस के लिए क्वॉलिफाइंग कटऑफ 91 से 93 पर्सेंटाइल के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, आधिकारिक कटऑफ सेशन 2 के रिजल्ट के बाद ही घोषित होगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *