Last Updated:
Karnataka DGP Video Row: कर्नाटक के डीजीपी (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिद्दारमैया सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. हालांकि राव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें ‘मनगढ़ंत और झूठा’ बताया है.
ऑफिस में रंगरेलियां मनाने के आरोपों में कर्नाटक के डीजीपी के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है.ऑफिस में रंगरेलियां मनाने के आरोपों में कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीजीपी रैंक के अफसर के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोमवार को सोशल मीडिया पर कई कथित वीडियो वायरल होने के बाद सिद्दारमैया सरकार ने यह सख्त कार्रवाई की. इन वीडियो में राव को वर्दी में ड्यूटी के दौरान अपने सरकारी दफ्तर के भीतर अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक और अंतरंग स्थिति में दिखाया गया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया बेहद सख्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले की जांच करेंगे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे. कानून से ऊपर कोई नहीं है.’
कर्नाटक सरकार की तरफ से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि के. रामचंद्र राव का आचरण ‘अशोभनीय, सरकारी सेवा की मर्यादा के खिलाफ और सरकार को शर्मिंदा करने वाला’ है. आदेश में यह भी कहा गया कि पहली नजर में यह साफ है कि उनका व्यवहार नियमों का उल्लंघन करता है, इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है. निलंबन अवधि के दौरान वे राज्य सरकार की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे.
कर्नाटक सरकार ने सिविल राइट्स एनफोर्समेंट के DGP, 1993 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव को उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। pic.twitter.com/8MDSwAh5RD

