Fri. Feb 6th, 2026

Kathua:गृह मंत्री शाह ने किया 242 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, अग्रिम चौकी पर जवानों के साथ भोजन – Kathua: Home Minister Shah Laid The Foundation Stone Of Projects Worth Rs 242 Crore


गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। कल उन्होंने बोबिया परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही सीमा प्रहरियों के कल्याण के लिए 7 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नवनिर्मित सोलर वाटर हीटर, सोलर पावर प्लांट और अधिकारियों के लिए मेस शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 242 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने दौरे को पूरा करने से पहले अग्रिम चौकी पर बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

गृह मंत्री शाह गुरनाम और बोबिया अग्रिम चौकियों पर पहुंचे

कठुआ, किश्तवाड़ और उधमपुर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ों के बाद तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। हीरानगर सेक्टर पर वे गुरनाम और बोबिया अग्रिम चौकियों पर जाकर दो घंटा जवानों के बीच रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने लोकभवन में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पहाड़ों में छिपे आतंकियों का खात्मा करने के लिए ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और जम्मू में केंद्रीय गृह सचिव की पिछले दिनों हुई बैठकों में बनी रणनीतियों को अमली जामा पहनाने पर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछली बैठकों में बनी रणनीति के तहत आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने को कहा। उन्होंने खास तौर पर जम्मू संभाग के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सक्रिय आतंकियों के खात्मे और आतंकियों के सपोर्ट सिस्टम को खत्म करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी अभियानों और घुसपैठ को रोकने के उपायों की समीक्षा की गई।

बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस नीलन प्रभात, बीएसएफ, सीआरपीएफ और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।। अफसरों ने शाह को विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, इंटेलिजेंस इनपुट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों को दो टूक… किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

शाह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शांति और स्थिरता में बाधा बनने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। प्रदेश की सामान्य स्थिति बनी रहे इसके लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, पुलिस, सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस एजेंसयां आपसी समन्वय को मजबूत बनाएं। इनपुट को साझा करने के साथ सतर्कता बनाए रखें।

बोबिया अग्रिम चौकी पर जवानों के साथ किया दोपहर का भोजन

शाह ने बोबिया अग्रिम चौकी पर सीमा सुरक्षा बल की 242 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। करीब डेढ़ घंटे अग्रिम चौकी पर रहे शाह ने बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। परिसर में पौधरोपण के साथ सीमा प्रहरियों के कल्याण के लिए सात करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नवनिर्मित सोलर वाटर हीटर, सोलर पावर प्लांट और अधिकारियों के लिए मेस शामिल हैं। साथ ही सीमा सुरक्षा बल की तरफ से सीमा पार घुसपैठ रोकने के लिए तैनात उपकरणों एवं गैजेट्स का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बार्डर आउट पोस्ट से पाकिस्तानी चौकियां भी देखीं। इससे पहले शाह गुरनाम अग्रिम चौकी गए थे जहां वे करीब आधे घंटे तक जवानों के बीच रहे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *