Mon. Feb 16th, 2026

Kolkata News | Kolkata Ajab Gajab News- रेसकोर्स के किनारे खड़ी थी कपड़े से ढकी कार, जैसे ही दरवाजा खटखटाया अंदर से निकले युवक-युवती, फिर…


Last Updated:

Kolkata Ajab Gajab News: कोलकाता के रेसकोर्स रोड पर एक कार रहस्यमय ढंग से खड़ी थी. इसकी खबर पुलिस को दी गई. जब पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो कार से एक युवक-युवती निकले. अब मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

ख़बरें फटाफट

रेसकोर्स के किनारे खड़ी थी कपड़े से ढकी कार, जैसे ही दरवाजा खटखटाया...कोलकाता के रेसकोर्स रोड पर कपड़े से ढकी कार में युवक-युवती मिले. (फोटो AI)

न्यूज18 बंगाली
Kolkata Ajab Gajab News:
कोलकाता के रेसकोर्स से सटे हॉस्पिटल रोड पर शनिवार सुबह एक रहस्यमय नज़ारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. फुटपाथ पर एक सफ़ेद कार खड़ी थी, जो पूरी तरह कपड़े से ढकी हुई थी. पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब सुबह की रोशनी में कार की अजीब स्थिति दिखी. खिड़कियां बंद, कोई हलचल नहीं, और आसपास सन्नाटा तो शक गहरा गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार शुक्रवार रात से ही वहीं खड़ी थी. सुबह गश्त कर रही हेस्टिंग्स थाने की पुलिस को जब यह कार दिखी, तो उन्होंने जांच शुरू की. जैसे ही पुलिस ने दरवाज़ा खटखटाया, अंदर से अचानक हलचल हुई, और कुछ ही पल में एक युवक बाहर निकला. इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

अंदर से निकले युवक-युवती, पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस के मुताबिक युवक के पीछे से कार का दरवाजा खोलते ही एक युवती भी बाहर आई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे देर रात ड्राइव पर निकले थे और थकान के चलते कार में आराम करने लगे. उन्होंने कहा कि देर रात होने के कारण होटल नहीं मिला इसलिए कार को कपड़े से ढक दिया ताकि कोई झांक न सके.

पुलिस ने दोनों से पहचान पत्र मांगे और कुछ देर पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया. अधिकारियों ने कहा कि “किसी अपराध का मामला सामने नहीं आया, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतें कानूनन अनुचित हैं.”

स्थानीय लोगों में चर्चा
घटना की जानकारी फैलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई. किसी ने मोबाइल से तस्वीरें खींच लीं और सोशल मीडिया पर डाल दीं. कुछ ही देर में “रेसकोर्स कार केस” कोलकाता में ट्रेंड करने लगा. लोग तरह-तरह के अंदाजे लगाने लगे. किसी ने इसे लव स्टोरी कहा, तो किसी ने इसे पुलिस की “अति-संवेदनशीलता” बताया. हालांकि पुलिस ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और निजी मामलों को सोशल मीडिया पर सनसनी न बनाएं.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

homenation

रेसकोर्स के किनारे खड़ी थी कपड़े से ढकी कार, जैसे ही दरवाजा खटखटाया…

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *