Lawrence Bishnoi Gang Sharp Shooter Arrested: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके NCR और राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने गैंग को बड़ा झटका दिया है. बिश्नोई गैंग के लिए शूटर और हथियार सप्लायर की भूमिका निभा रहा प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया. गैंग के लिए फायरिंग से लेकर अवैध हथियारों की सप्लाई तक, गोलू लंबे समय से कानून एजेंसियों की रडार पर था. उसकी गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि पुलिस अब गैंग के सिर्फ गुर्गों नहीं, बल्कि उसकी सप्लाई चेन पर भी सीधा वार कर रही है.
क्या है पूरा मामला
दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े वांटेड आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है. 23 वर्षीय गोलू उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और उसे दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से दबोचा गया. आरोपी राजस्थान के गंगानगर जिले में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

अनमोल का भाई लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है.
क्यों था गोलू पुलिस के रडार पर
कैसे बना हथियार सप्लायर
जमानत पर बाहर आने के बावजूद गोलू ने अपराध की दुनिया नहीं छोड़ी. पुलिस जांच में सामने आया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अवैध हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने लगा. हाल ही में राजस्थान पुलिस ने जिस भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे, उनका सोर्स भी प्रदीप उर्फ गोलू ही था. इससे गैंग की सप्लाई लाइन का बड़ा खुलासा हुआ.
कैसे बिछी गिरफ्तारी की बिसात
गैंग के लिए कितना अहम था गोलू
पुलिस का कहना है कि गोलू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था और राजस्थान क्षेत्र में गैंग के ऑपरेशन संभाल रहा था. उसकी गिरफ्तारी से न सिर्फ फायरिंग मामलों की जांच को गति मिलेगी, बल्कि हथियार सप्लाई नेटवर्क पर भी बड़ा असर पड़ेगा. आने वाले दिनों में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है.

