Sun. Feb 15th, 2026

Mahashivratri 2026 Live:शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, जानें पूजा मुहूर्त और जलाभिषेक विधि – Mahashivratri 2026 Live Shubh Muhurat Puja Vidhi And Aarti Mantra In Hindi


07:05 AM, 15-Feb-2026

महाशिवरात्रि पर अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

06:59 AM, 15-Feb-2026

महाशिवरात्रि पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

07:00 AM, 15-Feb-2026

महाशिवरात्रि के मौके पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

06:51 AM, 15-Feb-2026

महाशिवरात्रि पर जूनागढ़ में भक्त भवनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए

06:45 AM, 15-Feb-2026

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

06:39 AM, 15-Feb-2026

महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर मेरठ के काली पलटन मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

06:30 AM, 15-Feb-2026

दिल्ली के छतरपुर श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आरती की जा रही है

06:15 AM, 15-Feb-2026

महाशिवरात्रि 2026 शुभ तिथि

इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी की शाम 05 बजकर 34 मिनट तक चलेगी। 

06:00 AM, 15-Feb-2026

Mahashivratri 2026 Live: शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, जानें पूजा मुहूर्त और जलाभिषेक विधि

महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि को शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का स्मरण किया जाता है। इसी दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विशेष अभिषेक करने का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, ग्रह दोष शांत होते हैं और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। 



Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *