Maruti e Vitara Full Price List: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आखिरकार अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara की कीमतों का ऐलान कर दिया है. कई ऑटो इवेंट्स में शोकेस होने के बाद अब यह कार आधिकारिक तौर पर बाजार में बिक्री के लिए उतर चुकी है. NCR क्षेत्र के डीलरशिप सूत्रों के अनुसार, बैटरी के साथ e Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है.
कंपनी ने बीते कल मारुति ई-विटारा की कीमतों का ऐलान किया था. उस वक्त इस एसयूवी को केवल बैटरी-एज-ए-सर्विस (Baas) स्कीम (बिना बैटरी के) के तहत पेश किया गया था. इस सब्सक्रिप्शन प्लान में इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा ग्राहकों को बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से रेंटल प्रोग्राम चुनना होगा. लेकिन अब इस एसयूवी की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कार को बैटरी के साथ भी खरीदा जा सकता है.
कीमत और वेरिएंट
मारुति सुजुकी e Vitara को कंपनी तीन वेरिएंट में पेश कर रही है. इनमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं. एंट्री लेवल Delta वेरिएंट में 49kWh की बैटरी दी गई है. बैटरी के साथ इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. वहीं BaaS विकल्प चुनने पर इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो जाती है, जिसके साथ प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये का बैटरी चार्ज देना होगा.
Zeta और Alpha वेरिएंट में क्या खास
Zeta वेरिएंट में 61kWh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है. यह वेरिएंट छोटे बैटरी पैक में उपलब्ध नहीं होगा. टॉप वेरिएंट Alpha भी 61kWh बैटरी के साथ आता है. इसमें ADAS लेवल-2, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और 9-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये रखी गई है. इन दोनों वेरिएंट में ग्राहकों को BaaS स्कीम के तहत 4.39 रुपये प्रतिकिमी का बैटरी चार्ज देना होगा. इसके अलावा अल्फा डुअल-टोन वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 20.01 लाख रुपये है.
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) | Baas कीमत (एक्स-शोरूम + बैटरी रेंटल) |
| डेल्टा | 15.99 लाख | 10.99 लाख + 3.99 रुपये प्रतिकिमी |
| जेटा | 17.49 लाख | 11.99 लाख + 4.39 रुपये प्रतिकिमी |
| अल्फा | 19.79 लाख | 14.29 लाख + 4.39 रुपये प्रतिकिमी |
| अल्फा डुअल-टोन | 20.01 लाख | 14.51 लाख + 4.39 रुपये प्रतिकिमी |
फ्री चार्जिंग और होम चार्जर
मारुति सुजुकी e Vitara के साथ ग्राहकों को खास सुविधाएं भी मिल रही हैं. कंपनी ‘e for me’ ऐप पेश कर रही है, जिसके जरिए पहले साल में 1,000 यूनिट तक फ्री चार्जिंग का लाभ मिलेगा. इस ऐप का इस्तेमाल देशभर में किया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि, ई विटारा की खरीद पर ग्राहकों को करीब 50 हजार रुपये कीमत का होम चार्जर भी फ्री दिया जाएगा.
बैटरी, पावर और रेंज
Maruti e Vitara में मॉडर्न 3-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन एक साथ शामिल हैं. 49kWh बैटरी वेरिएंट 144bhp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं 61kWh बैटरी वर्जन से 174bhp की पावर और 189Nm का टॉर्क मिलता है. दोनों बैटरी पैक सेल-टू-पैक तकनीक पर बेस्ड हैं और इनमें खास थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो -30 डिग्री से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकता है.
कंपनी के अनुसार, 61kWh बैटरी वेरिएंट की दावा की गई रेंज 543 किलोमीटर से ज्यादा है. वहीं 49kWh बैटरी वर्जन एक बार चार्ज करने पर करीब 440 किलोमीटर तक चल सकता है.
BaaS के साथ कीमतें भी जानिए
BaaS विकल्प के तहत Delta वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जिसमें प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये का चार्ज लगेगा. Zeta वेरिएंट की BaaS कीमत 11.99 लाख रुपये है और इसमें प्रति किलोमीटर 4.39 रुपये देने होंगे. Alpha वेरिएंट की BaaS कीमत 14.29 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Alpha ड्यूल-टोन वेरिएंट की कीमत 14.51 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. इन दोनों वेरिएंट में भी प्रति किलोमीटर 4.39 रुपये का बैटरी चार्ज लागू होगा.
Maruti e Vitara के साथ 3 साल की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 8 साल तक किया जा सकता है. BaaS के अलावा ग्राहक “e Flex” स्कीम भी चुन सकते हैं, जिसमें वे अपनी मौजूदा कार (पेट्रोल-डीजल) से इलेक्ट्रिक SUV में शिफ्ट कर सकते हैं और मासिक EMI लगभग समान रख सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी तीन साल बाद 60 प्रतिशत या चार साल बाद 50 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू देने वाले प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है, जो तय दूरी की शर्तों पर बेस्ड हैं.
सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी
मारुति ई विटारा में कंपनी ने एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर दिया गया है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. साथ ही, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के जरिए 60 से ज्यादा रिमोट और इन-कार फीचर्स मिलते हैं. गाड़ी को Bharat NCAP से पूरे पांच स्टार की सेफ्टी रेटिंग भी मिली है.
—- समाप्त —-

