Mon. Feb 2nd, 2026

Modi Trump call amid india us trade deal: पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, सर्जियो गोर ने क‍िया कंफर्म, जानें ड‍िटेल्‍स


Last Updated:

PM Modi Trump Call Amid India US trade Deal: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की. अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी पुष्टि की. यह बातचीत ऐसे वक्‍त में हुई है जब भारत अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत अंतिम चरण में है. उधर वैश्विक हालात भी बदल रहे हैं.

पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, सर्जियो गोर ने क‍िया कंफर्मपीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है.

भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक रिश्तों में आज एक बड़ी हलचल देखने को मिली. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. बने रहें…’ ट्रंप ने एक तस्‍वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की है, ज‍िसमें ल‍िखा है-द मूवर, द शेकर.

इस ट्वीट के सामने आते ही भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि, बातचीत के विषयों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि इस बातचीत में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर पर चर्चा हुई होगी. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच यह फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका एक ऐतिहासिक ट्रेड डील के बेहद करीब बताए जा रहे हैं. चंद घंटे पहले ही ट्रेड सेक्रेटरी ने कहा था क‍ि बातचीत अब अंतिम चरण में है. उधर, वैश्विक स्तर पर भी स्थितियां बदल रही हैं.  अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत फिर से शुरू होने जा रही है. इससे मिड‍िल ईस्‍ट में छाए संकट के बादल छंट रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *