
पाकिस्तान महिला टीम
– फोटो : ICC
विस्तार
महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान का सफर एक भी जीत हासिल किए बगैर समाप्त हो गया। शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला एक बार फिर बारिश की भेंट चढ़ गया। पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम बनी जो बिना किसी जीत के वापस लौटी।

