Fri. Feb 13th, 2026

Parliament Budget Session Live:लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी – Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Rahul Gandhi Finance Minister


11:43 AM, 13-Feb-2026

विपक्ष ने एपस्टीन मामले पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल्स मामले में लगाए गए आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की।

11:42 AM, 13-Feb-2026

बांग्लादेश में बीएनपी की जीत पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश चुनाव पर कहा,’बांग्लादेश में BNP की नई सरकार आ रही हैं जिसका नेतृत्व तारिक रहमान करेंगे। तो उनको हम बहुत मुबारकबाद देते हैं…उम्मीद है कि तारिक रहमान भारत के साथ मिलकर एक सहयोग के वातावरण में दोनों मिलकर प्रगति के रास्ते में बढ़ेंगे।’ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी सही बोले रहे हैं किसानों के साथ समझौता हो रहा है और राहुल गांधी इस नई डील के खिलाफ लड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हम लड़ाई लड़ते रहेंगे चाहे आप सदस्यता से हटा दो… उन्होंने आगे कहा,” निशिकांत दुबे ने कहा कि वह राहुल गांधी को सदस्यता से निकलवाएंगे तो निकलवाएं..राहुल गांधी ने कह दिया है कि हम झुकेंगे नहीं और ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।’

11:06 AM, 13-Feb-2026

लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

 

10:32 AM, 13-Feb-2026

Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

कल राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्रीय बजट पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देकर और समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा महंगाई को नियंत्रित रखते हुए उच्च विकास दर सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7 दशमलव 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि खुदरा महंगाई घटकर 2 प्रतिशत हो गई है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *