11:08 AM, 02-Feb-2026
राजद सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन
राजद सांसदों ने संसद परिसर में बिहार से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | RJD leaders protest over various demands and issues pertaining to Bihar in the premises of the Parliament. pic.twitter.com/H2DXfjRbUB
— ANI (@ANI) February 2, 2026
10:53 AM, 02-Feb-2026
केरल के विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे ‘केरल विरोधी बजट’ बताया।
#WATCH | Delhi: Opposition MPs from Kerala protest against #UnionBudget2026, at the Parliament, calling it an ‘anti-Kerala Budget’. pic.twitter.com/79pYrLvryB
— ANI (@ANI) February 2, 2026
10:51 AM, 02-Feb-2026
संजय जायसवाल की राहुल गांधी पर टिप्पणी
बजट 2026 पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘इन्हें पढ़ना नहीं आता। अगर आप राहुल गांधी से पूछेंगे कि नॉमिनल जीडीपी क्या है, तो वह हाथ खड़े कर देंगे। उन्हें यह भी नहीं पता कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) क्या होता है। यह बजट देश के भविष्य की नींव रखने के लिए है।’
#WATCH | Delhi | On #UnionBudget2026, BJP MP Sanjay Jaiswal says, “They don’t know how to read. If you ask Rahul Gandhi what nominal GDP is, he’ll throw his hands up in the air… He doesn’t even know what capital expenditure (capex) is. This budget is meant to lay the foundation… pic.twitter.com/bG8vfCB15R
— ANI (@ANI) February 2, 2026
10:46 AM, 02-Feb-2026
मणिकर्णिका घाट को लेकर चर्चा की मांग
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सदन में नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया है, जिसमें ‘वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास के नाम पर हो रहे हेरिटेज के विनाश’ पर चर्चा की मांग की गई है।
AAP MP Sanjay Singh gives a notice under Rule 267 in the House seeking a discussion “on the destruction of heritage taking place in the name of redevelopment of Manikarnika Ghat in Varanasi.” pic.twitter.com/NkmuMbY6SH
— ANI (@ANI) February 2, 2026
10:07 AM, 02-Feb-2026
जेफरी एपस्टीन फाइल पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए ‘जेफरी एपस्टीन से जुड़े संचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित रूप से उल्लेख करने वाली गंभीर अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों पर तत्काल चर्चा’ की मांग की।
10:02 AM, 02-Feb-2026
Parliament Budget Session: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी शुरू
आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा की तरफ से चर्चा शुरू करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते हैं।
Discussion on the Motion of Thanks on the President’s address will begin in the Lok Sabha today.
Union Minister Sarbananda Sonowal will start the discussion from the BJP.
Tejasvi Surya to second the motion.
A total of 18 hours has been allotted for the discussion.
PM Narendra… pic.twitter.com/WCxyw6qcDZ
— ANI (@ANI) February 2, 2026
07:28 AM, 02-Feb-2026
Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। संसद के बजट सत्र की शुरुआत के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इस अभिभाषण में उन्होंने सरकार के भावी एजेंडे के साथ-साथ मौजूदा नीतियों को भी रेखांकित किया था। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद स्पीकर ओम बिरला की अनुमति से सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे। सोनोवाल के धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के बाद लोकसभा में सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की तरफ से भी सांसद इस चर्चा में भाग लेंगे। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया है। लोकसभा में सोमवार की कार्यवाही से जुड़ी सूचना के मुताबिक कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या सोनोवाल के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में जवाब देंगे।

