12:31 PM, 11-Feb-2026
भाजपा सांसद शशांक मणि ने कांग्रेस को घेरा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, “ओम बिरला ने अपनी कर्तव्य को जिम्मेदारी से निभाई है, और विपक्ष ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। वे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस लाए हैं। स्पीकर के साथ इस बर्ताव के लिए विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए।”
12:21 PM, 11-Feb-2026
विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे, और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “… कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर… pic.twitter.com/7UPix6Jr4d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
12:17 PM, 11-Feb-2026
कंगना रनौत का बयान
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि ओम बिरला सदन में आ नहीं रहे। पूरा माहौल अंदर बहुत कड़वा होता जा रहा है, ये इतना शोर मचा रहे हैं। कल जब संसद ठीक चली तो आज कह रहे हैं कि ये 6 लाइने क्यों? जबकि वंदे मातरम् पर चर्चा हो चुकी है, इन्होंने भी इसमें हिस्सा लिया था। एक कड़वापन हैं इनमें कि हम कैसे हार सकते हैं?’
12:02 PM, 11-Feb-2026
थोड़ी देर में लोकसभा में बोल सकते हैं राहुल गांधी
लोकसभा में अब से थोड़ी देर में राहुल गांधी बोल सकते हैं। राहुल गांधी बजट पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।
11:55 AM, 11-Feb-2026
संसद के गेट पर विपक्ष का प्रदर्शन
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। मकर द्वार पर सांसदों ने विरोध जताया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
11:39 AM, 11-Feb-2026
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में काम न करने वाले वाई-फाई हॉटस्पॉट के संबंध में जवाब किया।
Union Minister @JM_Scindia replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #LokSabha regarding Non-functional Wi-Fi Hotspots in Rural Area. @LokSabhaSectt @ombirlakota pic.twitter.com/B26kWzdizv
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
11:37 AM, 11-Feb-2026
प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान डेडिकेटेड ग्रीन एनर्जी जोन के बारे में सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
Union Minister @JoshiPralhad replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #LokSabha regarding Dedicated Green Energy Zones.@LokSabhaSectt @ombirlakota pic.twitter.com/6Yt2d5NMeG
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
11:13 AM, 11-Feb-2026
सदन की कार्यवाही शुरू
राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
10:09 AM, 11-Feb-2026
आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी सांसद सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनेत्रा पवार गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।
09:34 AM, 11-Feb-2026
नगर निगमों के निजीकरण पर चर्चा का नोटिस
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है, जिसमें नगर निगमों के निजीकरण के कारण सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा की जाएगी।

